फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vishwa Rathi of Haryana defeated Anjali 4-0

Rohtak News: हरियाणा की विश्व राठी ने अंजलि को 4-0 से हराया

Mon, 15 Apr 2024 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Vishwa Rathi of Haryana defeated Anjali 4-0
नेशनल टैलेंट हंट में दम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
रोहतक। खेलो इंडिया आरईसी के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन राजीव गांधी स्टेडियम के साई सेंटर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के छठे दिन सेमीफाइनल में खिलाड़ियों ने जमकर अपनी प्रतिभा दिखाई। हर पंच पर बॉक्सिंग रिंग के बाहर बैठे दर्शक तालियां बजाकर अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे। आज 15 अप्रैल को फाइनल मुकाबला होना है। विजेताओं को मेडल के साथ कैश प्राइज भी दिया जाएगा।
विज्ञापन



यूथ ब्वॉयज बॉक्सिंग के परिणाम
46-48 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र के प्रथमेश योगेश ने दिल्ली के शौर्य को 5-0 से, तमिलनाडु की कीर्तिवासन को झारखंड के आनंद कुमार में 4-1 से हराया। 48-51 वर्ग में महाराष्ट्र के तनिष्क संजय ने यूपी के मोहित को 5-0 से पराजित किया। 51-54 वर्ग में मध्य प्रदेश के हिमांशु को हरियाणा के प्रतीक ने 5-0 से, उत्तराखंड के विश्वास माहरा ने उत्तर प्रदेश के आयुष कुमार को 5-2 से हराया। 54 से 57 वर्ग में यूपी के पीयूष तोमर को हरियाणा के सागर ने 3-0 से, दिल्ली के विवेक सांगवान को हरियाणा के आर्य ने 4-1 से, 57 से 60 वर्ग में यूपी के अभिनव तोमर ने हरियाणा के मोहित को 5-0 से, 63-67 वर्ग में हरियाणा के सौरभ को ध्रुव प्रसाद ने 5-0 से हराया।
विज्ञापन


यूथ गर्ल्स बॉक्सिंग के परिणाम
46-48 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की डिंपल को माही सिवाच ने 5-0 से, 45 से 50 वर्ग में असम की रिंपी पेगू को महाराष्ट्र की ज्ञानदा जामदार 5-0 से, 50 से 52 वर्ग में हरियाणा की मीनाक्षी गुर्जर को प्रियंका ने 5-0 से, 52 से 54 वर्ग में गुजरात के यात्री पटेल ने यूपी की बबीता को 4-3 से, 54-57 वर्ग में हरियाणा की विश्व राठी ने अंजलि को 4-0 से, 63 से 66 वर्ग में हरियाणा की संजना ने उत्तर प्रदेश की हर्षिका राणा को 4-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed