{"_id":"680158e524e7e974f80e964d","slug":"vipin-appointed-chairman-of-all-haryana-university-employees-federation-rohtak-news-c-17-roh1019-636265-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विपिन ऑल हरियाणा यूनिवर्सिटी एम्पलाइज फेडरेशन के चेयरमैन नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विपिन ऑल हरियाणा यूनिवर्सिटी एम्पलाइज फेडरेशन के चेयरमैन नियुक्त
Fri, 18 Apr 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
17सीटीके36-प्रधान विपिन वधवा को बधाई देते ऑल हरियाणा यूनिवर्सिटी एम्पलाइज फेडरेशन सदस्य। स्रोत:
- फोटो : kathua
रोहतक। ऑल हरियाणा यूनिवर्सिटी एम्पलाइज फेडरेशन की वीरवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अनिल मल्होत्रा ने की। संचालन सचिव अजमेर सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के प्रधान विपिन वधवा को ऑल हरियाणा यूनिवर्सिटी एम्पलाइज फेडरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया, जबकि संदीप झुरिया को सचिव नियुक्त गया है।
नवनियुक्त चेयरमैन विपिन वधवा ने कहा कि आगामी कार्यकाल में सभी विश्वविद्यालयों की बैठक करके सभी मांगों पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की समस्या को प्राथमिकता के साथ लेते हुए उनको पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन राज कुमार शर्मा, पूर्व प्रधान कुलवंत मलिक, पूर्व महासचिव सुरेश कुमार, विवेक त्यागी, कोषाध्यक्ष डॉ. विजय पाल, उपप्रधान ज्ञान सिंह, कार्यकारिणी सदस्य व अशोक रोहिल्ला उपस्थित रहे।