फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vinod Jain became the President of Rotary Club of Sapphire

Rohtak News: विनोद जैन बने रोटरी क्लब आफ सफायर के प्रधान

Sat, 10 Aug 2024 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Vinod Jain became the President of Rotary Club of Sapphire
10सीटीके13..दिल्ली रोड ​स्थित निजी होटल में शनिवार को रोटरी क्लब सफायर की तरफ आयोजित कार्यक्रम
रोहतक। दिल्ली रोड स्थित होटल में शनिवार को रोटरी क्लब सफायर की ओर से आरंभ इंस्टालेशन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्लब के सभी सदस्य परिवार सहित व शहर के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। गुलाब की कली भेंट कर सभी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

आरंभ इंस्टालेशन समारोह के मुख्य अतिथि असिस्टेंट गर्वनर रोटेरियन महेश त्रिखा, प्रजाइडिंग गैस्ट एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन, गेस्ट आफ ऑनर डिस्ट्रिक गर्वनर 2025-26 डाॅ. रवि गुगनानी, क्लब प्रधान विनोद जैन, इंस्टालेशन चेयरमैन डाॅ. चंद्र गर्ग, एसिस्टेंट गर्वनर सतीश बाबू गोयल व नरेश जैन, मास्टर ऑफ समारोह पवन तायल, सचिव सीए सुनील जैन व संजय पारिख, खजांची अनिल बंसल व कुलदीप गुप्ता, सीए सुशील जैन, विजय तायल, राजीव जैन ने भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान राजीव बेरीवाल ने नए प्रधान विनोद जैन, सचिव संजय पारिख ने सीए सुनील जैन, कोषाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता को रोटरी पिन पहनाकर नए साल का कार्यभार सौंपा। राजेश जैन व अतिथियों ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को क्लब में शामिल होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्लब में युवा व महिलाओं की मेहनती टीम देखने को मिल रही है। सभी महिलाओं में काम करने का विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। इस क्लब को बने हुए चार वर्ष हुए हैं। यह रोहतक में सबसे ज्यादा कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान विनोद जैन ने कहा कि आप सभी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। रोहतक के लिए लगभग दो करोड़ की लागत से बड़ा प्रोजेक्ट किया जाएगा। इस मौके पर, विनय गोयल, दीपक जिंदल, राजीव जैन, सुभाष तायल, रमेश रोहिल्ला, दिनेश तायल, अनुराग जैन, विकास कंसल, पंकज सिंगला, नितिन तायल, राजकुमार जैन, राजीव जैन, संजय गोयल, नवीन शर्मा, मोनिका गुगनानी, प्रीति जैन, सरिता जैन, वंदन जेन, प्रीति बंसल, मीनू कंसल, अंशुल जैन, मीना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed