फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Villagers welcomed Himanshu who was selected in UPSC

Rohtak News: यूपीएससी में चयनित हिमांशु का ग्रामीणों ने किया स्वागत

Mon, 19 May 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 19 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers welcomed Himanshu who was selected in UPSC
18jjrp02- यूपीएसपी में सफलता प्राप्त करने वाले हिमांशु कादयान को सम्मानित करते भाजपा नेता ओमप्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेरी। हाल ही में यूपीएससी की परीक्षा में 209 वीं रैंक हासिल करने वाले हिमांशु कादयान को रविवार को बेरी के पाना बैठान में स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका के चेयरमैन देवेंद्र कादयान उर्फ बिल्लू पहलवान रहे।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि मां संतोष देवी अकेली होते हुए भी हिमांशु कादयान को आगे बढ़ाने का काम किया, इसके लिए वह बधाई की पात्र हैं। अगर कोई यूपीएससी की तैयारी करता है तो पूरे परिवार का योगदान होता है।
विज्ञापन

नपा चेयरमैन देवेंद्र कादयान उर्फ बिल्लू पहलवान ने कहा कि हिमांशु कादयान की सफलता से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। अशोक नंबरदार ने बताया कि हिमांशु कादयान के पिता डॉ. नागेंद्र का निधन 23 साल पहले बीमारी के चलते हो गया था। इसके बाद संतोष पुत्र हिमांशु कादयान को लेकर अपने मायके गांव आट्टा चली गईं थी। हिमांशु ने मामा के घर रहकर पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 वीं व 12 वीं की पढ़ाई दिल्ली में की उसके उसके आईआईटी में रूड़की में दाखिला लिया। 2023 में आईएफएस बने, लेकिन इससे संतुष्टि नहीं हुई। हिमांशु ने 2024 में फिर से यूपीएससी की परीक्षा दी। इस बार उन्हें 209 वीं रैंक हासिल हुआ।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, संजय कबलाना, नीलम अहलावत, मनीष दुजाना, संजीव चिमनी, सूबेदार धीर सिंह, रामफल, पूर्व पार्षद विरेंद्र सिंह, धर्मराज, सुरेश मौजूद रहे।


तीसरी बार में मिली सफलता
हिमांशु कादयान ने बताया कि 2023 में उनका आईएफएस में चयन हुआ था। बचपन से ही यूपीएससी में चयनित होकर अफसर बनने का सपना था। आज यूपीएससी की परीक्षा में 209 वीं रैंक मिली है। इस सफलता का श्रेय मां को जाता है। इसके साथ ही नाना व मामा का भी धन्यवाद करता हूं कि बचपन में अपने पिता को खोने के बाद मेरे नाना व मामा ने 24 साल तक पढ़ाई व हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed