फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Villagers on the road after the kidnapping of the child from Kahnore town of Kalanaur, highway jammed

कलानौर के काहनौर कस्बे से बच्चे के अपहरण के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, हाईवे किया जाम

Fri, 30 Oct 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers on the road after the kidnapping of the child from Kahnore town of Kalanaur, highway jammed
काहनौर में व्यापारी के चार साल के अपहृत बेटे को बरामद करने के बाद परिजन और पुलिस। - फोटो : RohtakCity
रोहतक/कलानौर। क्षेत्र के काहनौर कस्बे से किराना व्यापारी के चार वर्षीय बेटे का रात को सोते समय अपहरण कर लिया गया। अपहरण की घटना के बाद वीरवार को ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्से में लोग सड़क पर उतर आए और हाईवे पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपहृत बच्चे की तलाश में नाकेबंदी करा दी। करीब 14 घंटे बाद अपहृत बच्चा चार किलोमीटर दूर एक पेड़ के नीचे खड़ा मिला। बताया गया है कि दो बाइक सवार बच्चे को वहां छोड़कर भाग गए। यह बाइक सवार सीसीटीवी में भी कैद हो गए हैं जिनकी पहचान करने की पुलिस कोशिश कर रही है। घटना की रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी सांपला के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है।
विज्ञापन

कहानौर कस्बे के पोपली मोहल्ले में रहने वाले किराना व्यापारी शंकर लाल के चार वर्षीय बेटे दिव्यांश का बुधवार की रात मां-बाप के पास सोते से अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया। वीरवार की अल सुबह अपहरण की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोग सड़क पर उतर आए और महम-बेरी मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वह अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। जब तक बच्चे को पुलिस बरामद करके बदमाशों को गिरफ्तार नहीं करेगी वह सड़क से जाम नहीं हटाएंगे। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी विनोद कुमार ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्हें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दे धरना स्थल से उठाया। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। कलानौर थाने के पुलिस अधिकारियों की बैठक करने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक पुलिस बच्चे की तलाश करती रही। इस बीच खबर मिली कि निगाना से एक किलोमीटर दूर रास्ते पर एक पेड़ के नीचे दिव्यांश को कोई बाइक सवार छोड़कर भाग गए। खेत में काम कर रहे जयपाल ने बच्चे को पहचान लिया। किसानों ने बच्चे के परिजनों को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद परिजनों की जान में जान आई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और दिव्यांश को सही सलामत परिजनों को सौंप दिया। लेकिन इस अपहरण मामले में कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तीन घंटे पहले पिता से मांगा था पानी
शंकरलाल ने बताया कि वह बुधवार रात अपनी पत्नी नीलम 4 वर्षीय बेटे दिव्यांश के साथ कमरे में सो रहा था। मां सत्यवती पास के कमरे में सो रही थीं। रात करीब 12 बजे दिव्यांश ने पानी मांगा। बेटे को पानी देकर वह सो गए। इसके बाद करीब ढाई बजे आंख खुली तो पता चला कि दिव्यांश बेड पर नहीं है। इसके बाद बच्चे की तलाश शुरू की गई। व्यापारी का कहना है कि मकान के मेन दरवाजे का उन्होंने अंदर से ताला नहीं लगाया था। केवल कुंडी बंद थी। दरवाजे की कुंडी भी खुली मिली। किसी ने घर में घुसकर उनके बेटे का अपहरण किया और वहां से फरार हो गया।
----
सिटी में थे सीएम, पुलिस पर रहा प्रेशर : 16 नाके बनाए, पांच घंटे एसपी थाने में बैठे रहे
एक तरफ कहानौर में अपहरण की घटना हुई, वहीं सीएम मनोहर लाल बरोदा चुनाव को लेकर रोहतक शहर में थे। इसीलिए पुलिस पर प्रेशर रहा। व्यापारी के बेटे की तलाश में पुलिस ने कलानौर थाना में ही मिनी कंट्रोल रूम बना दिया। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने खुद पांच घंटे तक यहीं मौजूद रहे। उन्होंने पूरे इलाके को सील करने के लिए 16 नाके बनाये। पीड़ित के घर से निकलने वाले सभी मार्ग पर पुलिस की नजर थी। तीनों सीआईए प्रभारी, महम व सांपला थाना प्रभारी के साथी डीएसपीसी सांपला व कलानौर को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि कि हर मार्ग से गुजरने वालों के वाहनों की सघन जांच की गई। उनके रिकार्ड भी दर्ज किया गया। पुलिस की मुस्तैदी से अपहरणकर्ता मासूम को छोड़कर फरार हो गए।
----
चिमनी व काहनौर गांव के सीसीटीवी में कैद हैं बाइक सवार
पुलिस को तीन गांव में सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसमें रात के समय बाइक से जाते हुए दो युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस चिमनी व काहनौर गांव में मिले फुटेज को फॉरेंसिंक लैब जांच के लिए भेजेगी।
-----
जेल से जुड़े हो सकते हैं अपहरणकर्ताओं के तार
अपहरण के मामले में गठित एसआईटी की नजर व्यापारी शंकरलाल के पुराने नौकर पर है। साल भर पहले उस पर आर्या नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या का आरोप लगा था। इस समय वह सुनारिया जेल में बंद है। गठित एसआईटी जेल में उससे मिलाई करने वालों की कुंडली खंगाल रही है। अपहरण में किसी करीबी का हाथ होने की पुलिस को आशंका है। रेकी करने के बाद अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया है।
---
बच्चे के अपहरण की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी टीम ने बेहतर काम किया है। नाकाबंदी करने से बदमाश बच्चे को छोड़ गए। मामले के खुलासे को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है।

-राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक रोहतक।

काहनौर में बच्चे के अपहरण के बाद सड़क पर बैठकर जाम लगाए ग्रामीण।

काहनौर में बच्चे के अपहरण के बाद सड़क पर बैठकर जाम लगाए ग्रामीण।- फोटो : RohtakCity

चार साल का मासूम जिसका हुआ अपहरण।

चार साल का मासूम जिसका हुआ अपहरण।- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed