{"_id":"699c95d247654552410c2f94","slug":"villagers-met-the-dc-for-cleaning-the-water-tank-of-sunaria-kalan-rohtak-news-c-17-roh1019-814838-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुनारिया कलां के जलघर की सफाई के लिए डीसी से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुनारिया कलां के जलघर की सफाई के लिए डीसी से मिले ग्रामीण
विज्ञापन
05 रोहतक के लघु सचिवालय में शिकायत लेकर पहुंचे सुनारिया कलां के ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। नगर निगम क्षेत्र के सुनारिया कलां के ग्रामीण 15 दिन से पेयजल समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों ने जलघरों के तालाबों में जमी गाद से नाराजगी जताई है जिससे नलों में भी दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को उपायुक्त सचिन गुप्ता से जलघर की सफाई की मांग की।
लघु सचिवालय के समाधान शिविर में शिकायत देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पूरा जलघर गंदगी से भरा पड़ा है और फिल्टर खराब पड़े हैं। घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। पानी साफ करने की कोई व्यवस्था नहीं है। समस्या के स्थाई समाधान के लिए 4 साल से चक्कर काट रहे हैं।
जल्द सुनारिया कलां के झज्जर रोड पर स्थित जलघर की सफाई करवाई जाए व समस्याओं का समाधान किया जाए। इस दौरान दलबीर, जगदीश, अमित, सोमबीर व सुनील कुमार मौजूद रहे।