फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Villagers held hostage four accused of theft in Khedi Sadh

Rohtak News: खेड़ी साध में चोरी के चार आरोपियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Mon, 24 Mar 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 24 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers held hostage four accused of theft in Khedi Sadh
रोहतक। थाना आईएमटी क्षेत्र के खेड़ी साध गांव में रविवार को पुलिस का काम ग्रामीणों ने करते हुए चोरी के चार आरोपियों को पकड़कर बंधक बना लिया। जब ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी तो अधिकारियों ने कहा कि मामूली सी चोरी है इसमें पुलिस को क्यों परेशान कर रहे हो। जब घटना की शिकायत आला अधिकारियों से करने की बात कही तो पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

खेड़ी साध गांव निवासी जोगिंदर ने बताया कि गांव में तीन-चार माह से चोरी की 15 से 20 घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस से शिकायत की जाती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और चोरी की घटनाओं का खुलासा भी नहीं किया गया। गांव में किसी के घर का ताला तोड़ दिया जाता तो किसी के विंडो आदि उखाड़ कर ले जाते। किसी का सरिया समेत अन्य निर्माण सामग्री को चुराकर ले जाते थे।
विज्ञापन

रविवार को दीवार तोड़कर मकान में चोरी करने आए एक आरोपी को ग्रामीणों ने काबू कर लिया। आरोपी ने गांव के ही तीन अन्य लोगों के नाम बताए तो ग्रामीण उनको पकड़कर ले आए और चोरी के आरोप में चौपाल पर बंधक बना लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने जवाब दिया कि दीवार ही तोड़ी है चोरी तो नहीं की। इसके लिए क्यों परेशान कर रहे हो और भी काम है। इस पर ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तो पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने कब्जे में लिए गए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू की तो आरोपियों ने तीन अन्य के नाम बताए। इनमें एक आरोपी नशा मुक्ति केंद्र में बंद है। आईएमटी थाना प्रभारी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed