फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Villagers facing drinking water crisis blocked Bawal Road

Rohtak News: पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने बावल रोड पर लगाया जाम

Sat, 21 Sep 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 21 Sep 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Villagers facing drinking water crisis blocked Bawal Road
रेवाड़ी। बावल मार्ग पर चांदपुर की ढाणी के समीप लोगों ने लगाया जाम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से परेशान चांदपुर की ढाणी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को बावल रोड पर जाम लगा दिया। करीब 40 मिनट तक जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान जाम में फंसे लोग परेशान रहे।
जाम की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। मॉडल टाउन थाने के प्रभारी कृष्ण कुमार ने जाम लगा रहे लोगों को सड़क से हटने के लिए कहा। आश्वासन दिया कि वे संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलवाकर उनकी समस्या का समाधान कराएंगे। इसके बाद भी ग्रामीण सड़क पर बैठे रहे। इसके बाद एसएचओ ने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन उनकी समस्या का समाधान नहीं करा रहा है। आखिर वे कहां जाएं।
विज्ञापन

बावल औद्योगिक क्षेत्र है। इसकी वजह से शहर से बड़ी संख्या में लोग बावल में नौकरी करने के लिए आते हैं। सड़क पर जाम लगने के कारण कंपनियों की बसें समेत अन्य वाहन फंस गए। इसकी वजह से लोग कंपनियों में समय से नहीं पहुंच पाए। करीब 40 मिनट बाद जाम खुलने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हुई। चांदपुर की ढाणी निवासी राजीव, विवेक, कृष्णा, अशोक, विकास ने बताया कि 20 दिनों से करीब 80 से ज्यादा घरों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार मिले, लेकिन समाधान नहीं हुआ। डीसी से गुहार लगाई। इसके बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं हुई। इसके चलते जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन






एक माह पहले भी लगाया था जाम

पेयजल संकट से परेशान लोगों ने एक महीने पहले भी सड़क पर जाम लगाया था। उस वक्त तो अधिकारियों ने समाधान करा दिया था। इसके बाद बूस्टिंग स्टेशन पर जाकर पता किया तो बताया गया कि पानी की मोटर खराब होने की वजह से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। फिलहाल ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।


------

15 दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जल्द समस्या दूर कराई जाए। -उर्मिला,


लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके बाद भी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होता है। जनता परेशान है। -नीलम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed