फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   village or the city people will have to pay higher rate, municipal development charge change

गांव हो या शहर नगर निगम की सीमा में हैं तो देना पड़ेगा डेवलपमेंट चार्ज 

Sat, 08 Oct 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 08 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
village or the city people will have to pay higher rate, municipal development charge change
घर - फोटो : file photo
प्रदेश सरकार ने लाल डोरे और टीपी (टाउन प्लानिंग) स्कीम में आने वाली जमीन भी नगर निगम में शामिल कर दी है। इस वजह से अभी तक डेवलपमेंट चार्ज नहीं देने वाले पुराने शहर और सात गांवों के करीब 70 हजार मकान डेवलपमेंट चार्ज की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन


 अब इन मकानों में यदि कोई निर्माण कार्य कराया जाएगा तो डेवलपमेंट चार्ज (विकास शुल्क) देना होगा। यही नहीं इन जगहों पर नया प्लाट लेकर निर्माण कराया जाएगा तो भी डेवलपमेंट चार्ज देना होगा। इस वजह से इन जगहों के पार्षदों में रोष है। आरोप है कि इस तरह के नियम से लोगों पर बोझ डाला जा रहा है। पार्षदों ने कहा है कि वह निगम हाउस की बैठक में इसके खिलाफ प्रस्ताव पास करेंगे।  
विज्ञापन


नगर निगम के वार्ड 12, 13, 14, 15 में पुराना शहर बसा है। पुराने शहर की जमीन लाल डोरे में आती है। इस वजह से यहां पर अभी तक डेवलपमेंट चार्ज नहीं लगता था। इसके अलावा, निगम के दायरे में आने वाले सात गांवों सुनारिया कलां, सुनारिया खुर्द, कोताना, पहरावर, खेड़ी साध, बलियाणा, बोहर की जमीन भी लाल डोरे में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों से न प्रापर्टी टैक्स लिया जाता है और न ही डेवलपमेंट चार्ज। नए नियमों के अनुसार लाल डोरे की जमीन डेवलपमेंट चार्ज के दायरे में रखी गई है। इस कारण पुराना शहर के लगभग 32 हजार मकान और सात गांवों के 38 हजार मकान डेवलपमेंट चार्ज के दायरे में आ गए हैं। अब यहां कोई भी अपने मकान में नया निर्माण कार्य करता है तो उसे नक्शा पास कराने के लिए डेवलपमेंट चार्ज देना होगा। 

डेवलपमेंट चार्ज काफी ज्यादा कर दिया गया है, जिसे आम आदमी नहीं भर सकता है। प्लाट लेना, उस पर घर बनाना और डेवलपमेंट चार्ज भरना, इस तरह से कई मार पड़ जाती है। इसके लिए सभी पार्षदों से बात की जाएगी और डेवलपमेंट चार्ज को पहले की तरह कराने के लिए कहा जाएगा। 

- रेनू डाबला, मेयर नगर निगम 
-
पुराना शहर बसा हुआ है और वहां सभी मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं। ऐसे में वहां डेवलपमेंट चार्ज क्यों लिया जाए? वहां केवल रखरखाव होता है और उसके लिए प्रापर्टी टैक्स, कामर्शियल टैक्स लिया जाता है। लोगों पर बिना वजह बोझ डाला जा रहा है। सभी पार्षदों से बात कर रहे हैं। इसका विरोध किया जाएगा। 
- नीरा भटनागर, पार्षद वार्ड 14 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed