फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Village Garhi Boher Story

एक दशक से बद पड़ा है जलघर, ग्रामीण बोले- ट्यूबवेल का पानी पिला रहे अफसर,

Sat, 01 Aug 2020 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Village Garhi Boher Story
गढी गांव में बना जल घर । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RohtakCity
रोहतक। गांव गढ़ी बोहर में शुद्ध पेयजल की किल्लत है। गांव वालों का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग से सप्लाई होने वाला पानी तिलियार झील के पास बने ट्यूबवेल से हो रहा है। यह पानी पीने लायक नहीं है, वहीं कार्यकारी अभियंता भानू शर्मा का दावा है कि गढ़ी बोहर में वाटर तृतीय से पानी सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी बोहर की आबादी करीब आठ से नौ हजार है। गांव वालों को शुद्ध पेयजल देने के लिए करीब तीन दशक पहले यहां जलघर बनाया गया था, जो साल 2010 से बंद पड़ा है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नहर से इस जलघर तक बिछी पाइप लाइन में लीकेज होने और कुछ अन्य तकनीकी समस्या के कारण यहां के स्टाफ को सोनीपत रोड स्थित वाटर वर्क्स तृतीय में स्थानांतरित कर वहीं से गांव गढ़ी बोहर को पानी सप्लाई दी जा रही है। वहीं गांव वालों का कहना है कि उन्हें जो पानी मिल रहा है वह जनस्वास्थ्य विभाग ट्यूबवेल से सप्लाई कर रहा है। गांव वालों का कहना है कि यह पानी अशुद्ध है और उसे वह मजबूरी में पीने को विवश हैं। उन्होंने जलघर से शुद्ध पानी सप्लाई करने की मांग कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की है, लेकिन उनकी इस समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

जल्द ही निर्माणाधीन जलघर से सप्लाई होगा गांव को पानी
जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता भानू शर्मा का कहना है कि गांव गढ़ी बोहर को फिलहाल सोनीपत रोड स्थित वाटर वर्क्स तृतीय से पानी सप्लाई किया जा रहा है। साथ ही यहीं पर अमृत योजना से नए जलघर का भी निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण जल्द ही पूर्ण होने वाला है। भविष्य में नए जलघर से गांव गढ़ी बोहर को जोड़ दिया जाएगा और उससे पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी सत्यवान, बलराज सिंह, राजेंद्र नांदल और वजीर सिंह कहते हैं गांव की सबसे बड़ी समस्या शुद्ध पानी की है। शुद्ध पानी न मिलने के कारण हर कोई पेट का रोगी है। गांव में जन स्वास्थ्य विभाग की पाइप लाइन बिछी है और पानी की सप्लाई भी आती है, लेकिन शुद्ध पानी नहीं मिलता, क्योंकि 10 साल पहले खराब हुए जलघर को आज तक नहीं बनवाया जा सका। अब जो पानी सप्लाई किया जा रहा है, वह ट्यूबवेल का है। इस बात को वह कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने उठा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हर बार कुछ न कुछ नई बात बता कर पल्ला झाड़ लेते हैं। फिलहाल उन्हें जलघर का शुद्ध पानी दिलाया जाए। क्योंकि डॉक्टर भी कहते हैं कि स्वस्थ शरीर तभी होगा जब शुद्ध पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed