{"_id":"656a315e6a339f3333070a17","slug":"vikas-bharat-sankalp-yatra-reached-masoodpur-and-baniyani-rohtak-news-c-17-roh1019-305605-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मसूदपुर व बनियानी में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मसूदपुर व बनियानी में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
Sat, 02 Dec 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। विकसित भारत संकल्प यात्रा दूसरे दिन कलानौर खंड के गांव मसूदपुर व बनियानी में पहुंची। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर रहे।
ग्रोवर ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ग्रामीणों के दरवाजे पर है। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। केंद्र व राज्य सरकार ने गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रखी हैं। चिरायु योजना के तहत एक लाख 80 हजार वार्षिक आय वाले परिवारों को भी पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि देश 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बन जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी, मेरी जुबानी के तहत अपने अनुभव सांझा किए। इस मौके पर भाजपा नेता सतीश नांदल, चेयरमैन हरीश कौशिक, रेणु डाबला, रमेश भाटिया, सूरजमल किलोई, डॉ. अशोक रंगा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी नीना इंदौरा, ओमप्रकाश बागड़ी, गुलशन दुआ, मसूदपुर गांव के सरपंच भागवत शर्मा, बनियानी के सरपंच ओमप्रकाश भी अधिकारी मौजूद रहे।