{"_id":"658db15806de2246900feff8","slug":"vikas-bharat-sankalp-yatra-reached-madina-gindharan-korsan-and-makdauli-kalan-rohtak-news-c-17-roh1020-325274-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मदीना गिंधराण, कोरसान और मकड़ौली कलां में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मदीना गिंधराण, कोरसान और मकड़ौली कलां में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
विज्ञापन
रोहतक। विकसित भारत संकल्प यात्रा वीरवार को मदीना गिंधराण, कोरसान और मकड़ौली कलां में पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। तीनों गांव में आयुष्मान चिरायु हरियाणा के 6984 लाभार्थियों में से 218 ने 76.10 लाख रुपये की राशि का स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त किया है। इन गांवों में सरकार की अनूठी पहल के तहत स्वत: 138 पेंशन बनी हैं। उपायुक्त अजय कुमार ने वीरवार को यह जानकारी दी।
वार्ड 22 के सुनारिया कलां में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अंत्योदय की भावना के साथ गरीब पात्र लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है।
बाक्स
सरकार प्रदेश में करवा रही एक समान विकास कार्य : सतीश नांदल
वरिष्ठ नेता सतीश नांदल ने कहा कि सरकार प्रदेश में बिना भेदभाव एक समान विकास कार्य करवा रही है। सरकार द्वारा पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाई है। युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची के केवल योग्यता के आधार पर सरकारी रोजगार दिया जा रहा है। इस मौके पर आयुष और स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा जरूरत अनुसार मुफ्त दवाइयां भी दी गई।