फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   vijendra boxer more can go for professional boxing

विजेंदर बनाम विज: छुट्टी विवाद पर ओलंपिक चैंपियन और खेल मंत्री फिर जुदा-जुदा

Sat, 08 Aug 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 08 Aug 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह और खेल मंत्री अनिल विज एक बार फिर जुदा-जुदा दिख रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार में डीएसपी विजेंदर प्रोफेशनल बॉक्सिंग में जाने के बाद लंबी छुट्टी लेना चाह रहे हैं। विजेंदर का कहना है कि मुझे पूरा विश्वास है कि लंबी छुट्टी जरूर मिलेगी।

वहीं, विज की मानें तो सरकार अभी बॉक्सर को छुट्टी देने पर कोई विचार नहीं कर रही है।

बता दें कि भिवानी निवासी बॉक्सर अब देश के लिए नहीं खेलेगा और इसी बात पर विज विजेंदर की नौकरी लेने तक की बात कह चुके  हैं।

डीएसपी के लंबी छुट्टी के आवेदन को एक बार सरकार की ओर से वापस भी लौटाया जा चुका है और स्थिति साफ करने को कहा गया था।

हाईकोर्ट ने सरकार व विजेंदर को नोटिस जारी कर दिया कि वह हरियाणा पुलिस में डीएसपी है और प्रोफेशनल बॉक्सिंग में जाने से पहले किसी को जानकारी नहीं दी गई। जबकि ओलंपिक पदक जीतने के बाद उनको सरकार ने डीएसपी बनाकर ट्रेनिंग भी कराई।  
विज्ञापन

खुलकर सामने आए विजेंदर
‘अमर उजाला’ से फोन पर बातचीत में विजेंदर ने साफ कहा है कि मुझको छुट्टी जरूर मिलेगी। इसके लिए आवेदन किया हुआ है और महकमे के अधिकारियों व सरकार से बात हो चुकी है। हालांकि बॉक्सर को पूरा भरोसा है, लेकिन अंतिम फैसला गृह मंत्रालय व सरकार को लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कोई विचार नहीं
खेल मंत्री अनिल विज ने साफ कहा है कि इस पर विजेंदर की छुट्टी को लेकर सरकार ने अभी कोई विचार नहीं किया है। खेल मंत्री के रुख से नहीं लग रहा कि मुक्केबाज को जल्द छुट्टी मिलेगी। देखना है कि छुट्टी नहीं मिली तो विजेंदर आगे क्या कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed