फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vijay's arrow shot, Dharam Singh's sun rises again

विजय के तीर का निशाना चूका, धर्म सिंह का सूरज फिर उगा

Mon, 08 Feb 2021 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Vijay's arrow shot, Dharam Singh's sun rises again
सैनी शिक्षण संस्थान के कॉलेजियम चुनाव में धर्मसिंह दहिया का पैनल जीतने के बाद खुशी का इजहार करते - फोटो : RohtakCity
रोहतक। सैनी शिक्षण संस्था के चुनाव रोमांचक रहे। रविवार को दिन भर मतदान के बाद रात मतगणना भी काफी रोचक रही। रात सवा 11 बजे मतगणना पूरी होने तक समर्थक ठंड के बावजूद सड़क पर खड़े नारेबाजी करते रहे। मतगणना पूरी होते ही चुनाव अधिकारी ने कॉलेजियम के 87 वार्डों का परिणाम जारी करते हुए विजयी प्रतिभागियों के नाम जारी किए। परिणाम में धर्म सिंह पैनल के 61, विजय सैनी के 32, यश पैनल के पांच व दो आजाद उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। ऐसे में उगते सूरज के निशान पर चुनाव लड़ने वाले धर्म सिंह पैनल ने दूसरी बार प्रधान का ताज सिर सजाने की तैयारी कर ली है। तीर के निशान पर चुनाव लड़ने वाले दूसरे मजबूत दावेदार पूर्व प्रधान विजय सैनी दूसरी बार लक्ष्य साधने से चूक गए। चुनाव अधिकारी ने चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने व किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने का दावा किया है। अब 21 फरवरी को गवर्निंग बॉडी का चुनाव होगा।
विज्ञापन

वार्ड अनुसार चली मतगणना
संस्था चुनाव के तहत मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो गई। यह मतगणना वार्ड अनुसार चली। कॉलेजियम के 100 में से 13 वार्डों में निर्विरोध उम्मीदवार चुने जाने के बाद शेष 87 में रविवार को मतदान हुआ। मतदान के लिए बनाए गए 22 वार्डों के चार-चार वार्डों के वोटों की गिनती की गई। इस दौरान उन्हीं चार वार्डों के एजेंट व उम्मीदवारों को वहां रहने दिया। भीड़ व अव्यवस्था से बचने के लिए यह सब किया गया।
विज्ञापन

टॉस उछालकर किया वार्ड 40 का फैसला
मतगणना के दौरान वार्ड 40 का परिणाम उलझ गया। इसकी वजह वार्ड में पोल हुए 102 वोटों में से दो उम्मीदवारों को बराबर वोट मिलना रहा। यही नहीं यहां तीन वोट रद्द भी हुए। पोल हुए वोटों में से 27 कर्ण को व 36-36 वोट देवेंद्र व तेज सिंह को मिले। परिणाम टाई होता देखा यश पैनल के मुख्य उम्मीदवार देवेंद्र ने आपत्ति जताते हुए तीन वोट गलत रद्द करने की आवाज उठाई। इसके बाद चुनाव अधिकारी उनकी टीम ने वोटों की जांच करते हुए तीनों वोटों को गलत जगह मुहर लगने के चलते रद्द करने का फैसला दिया। अब परिणाम को लेकर टॉस उछालने का फैसला हुआ। इस दौरान हेड की अपील करने वाले देवेंद्र के पक्ष में फैसला हुआ और उसे विजयी घोषित कर दिया गया। इस बारे में लिखित अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रितुराज इकलौती महिला उम्मीदवार
कॉलेजियम सदस्य के चुनाव में पुरुषों के बीच जीतकर अपनी अलग जगह बनाने वाली रितुराज सैनी इकलौती महिला उम्मीदवार है। कांग्रेस नेत्री ने वार्ड 73 से चुनाव लड़ते हुए 65 वोट हासिल किए। उनके मुकाबले में खड़े विजय पाल को 0 व मुकेश कुमार को 36 वोट ही मिले।
सैनी साहब का स्टैंडर्ड हाई है... पर थिरके समर्थक
कॉलेजियम के सभी वार्डों का परिणाम जारी होने से पहले की सैनी संस्था परिसर में ढोल की थाप गूंजने लगी। धर्म सिंह पैनल के अंतिम दौर में आगे निकलने की सूचना मिलने के बाद समर्थकों ने सड़क पर खड़े डीजे भी ऑन कर दिया। यहां, सैनी साहब का स्टैंडर्ड हाई है... गीत पर जमकर थिरके। परिणाम जारी होने के बाद पूर्व प्रधान धर्म सिंह को फूलों से लादकर विजयी जुलूस के साथ घर ले जाया गया।
चुनाव में जीत मिली है। यह सब समाज के लोगों का प्रेम व सहयोग है। संस्था के लिए किए गए कामों के चलते वोट मिले हैं। निर्माण व विकास के लिए किए गए कार्यों के चलते लोगों ने फिर से विश्वास जताया है। पिछली बार हमें 58 सीटों पर विजयी हुए थे। इस बार 61 सीटों पर विजयी हुए हैं। इसके लिए पूरी टीम व समाज के लोगों का आभारी हूं। हमारे 81 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इनमें से 61 जीते हैं।
-धर्म सिंह दहिया, पूर्व प्रधान, सैनी शिक्षण संस्थान
संस्था के चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुए। कहीं किसी तरह की गड़बड़ी या दिक्कत नहीं हुई। कुछ लोगों का काम ही आरोप लगाना या अंगुली उठाना होता है। वे करते रहते हैं। चुनाव टीम ने बेहतर काम किया है। कॉलेजियम के लिए 232 नाम आए थे। इनमें से एक रद्द हो गया था। जबकि 20 ने नाम वापस ले लिए थे। कॉलेजियम के 13 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। शेष के लिए रविवार को मतदान हुआ। परिणाम में 61 उम्मीदवार धर्म सिंह दहिया पैनल से, 32 विजय सैनी, यश पैनल पांच व दो वार्डों में आजाद उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

-जेपी सैनी, चुनाव अधिकारी, सैनी शिक्षण संस्था।
गवर्निंग बॉडी के लिए नामांकन कल से
कॉलेजियम के बाद अब गवर्निंग बाडी के गठन का चुनाव होगा। इसके लिए 9 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार 10 फरवरी तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके अगले दिन 11 फरवरी को नामांकनों की जांच होगी। नाम वापसी 13 फरवरी व इसी दिन चुनाव प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। उम्मीदवारों को 14 फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 21 फरवरी को होगा। इसी दिन परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed