फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vijay Nagar murder case: The accused's bail application was debated for five hours.

विजय नगर हत्याकांड : आरोपी की जमानत अर्जी पर पांच घंटे चली बहस

Tue, 04 Nov 2025 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Vijay Nagar murder case: The accused's bail application was debated for five hours.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के विजय नगर हत्याकांड में आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू की जमानत पर एएसजे संदीप दुग्गल की अदालत में बहस हुई। बचाव पक्ष ने करीब पांच घंटे पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठाए। अब पुलिस की तरफ से मंगलवार को कोर्ट के सामने बचाव पक्ष के सवालों का जवाब दिया जाएगा।
बचाव पक्ष ने बहस के दौरान बताया कि अभिषेक के पिता प्रॉपर्टी डीलर थे। वह बेटे को खर्च के लिए पैसे देते रहते थे। ऐसी स्थिति में वह क्यों अपने माता-पिता, बहन व नानी की हत्या करेगा। किसी भी सीसीटीवी फुटेज में वह दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

एफआईआर में सीधा उसका नाम नहीं था। बाद में मामा की तरफ से दी गई शिकायत में नाम आया है। जांच टीम ने उन लोगों को गवाह नहीं बनाया जिन्होंने दरवाजे तोड़े थे। अब पुलिस व शिकायतकर्ता पक्ष की तरफ से अदालत में सवालों का जवाब दिया जाएगा। साथ ही, अपना पक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, विजय नगर में 27 अगस्त 2021 को प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उनकी पत्नी बबली, बेटी नेहा उर्फ तमन्ना व बबली की मां रोशनी को घर के अंदर ही सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बबलू के इकलौते बेटे 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था। अभिषेक तभी से न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल में बंद है। उसने चार साल बाद शनिवार को एएसजे संदीप दुग्गल क अदालत में जमानत याचिका दायर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed