फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   vijay marchant Traphy

विजय मर्चेंट ट्राफी

Sat, 09 Nov 2019 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
vijay marchant Traphy
लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में चली रही विजय मर्चेंट ट्रॉफी का हरियाणा-दिल्ली के बीच का मुकाबला तीसरे दिन ड्रॉ के नतीजे पर समाप्त हुआ। दिल्ली की दूसरी पारी को 222 रन पर समाप्त कर हरियाणा की टीम ने पहली पारी के आधार पर चार रन की बढ़त बनाई। वहीं दूसरी पारी में हरियाणा की टीम 145 रन पर ऑल आउट हो गई। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम सात विकेट पर 96 रन ही बना सकी। अंतिम दिन का खेल समाप्त होने तक दिल्ली की टीम जहां 53 से दूर रही तो हरियाणा की टीम सात विकेट से जीत से चूकी।
विज्ञापन

बोर्ड ऑफ कंट्रोल ऑफ क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) की ओर से लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तहत हरियाणा व दिल्ली के मध्य मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में तीसरे दिन के खेल की शुरूआत दिल्ली की टीम ने सात विकेट पर 184 रन से आगे खेलने से की। तीसरे दिन के पहले सत्र के 18.5 ओवर में ही दिल्ली की टीम ने अपने अंतिम तीन विकेट 38 जोड़कर खो दिए। पहली पारी के आधार पर चार रन की बढ़त हासिल करने वाली हरियाणा की टीम की दूसरी पारी की शुरूआत खराब रही। हरियाणा की टीम के पहले तीन बल्लेबाज महज दो रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए थेे। थोड़ा संभलकर खेलते हुए हरियाणा की टीम ने अपना चौथा विकेट 34 रन पर व पांचवां विकेट 48 रन पर खो दिया। इसके बाद सर्वेश रोहिल्ला ने 51 व समंत जाखड़ ने हरियाणा के लिए 42 रन की पारी खेली। इसके बाद तो हरियाणा की टीम ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। वहीं 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने तेजी से रन बनाते हुए 16 ओवर में ही सात विकेट खोकर 96 रन बनाए। मैच के दौरान रेफरी की भूमिका में श्रीकुमार नायर, अंपायर की भूमिका में राजेश राम और रघुराम कृष्ण गोपाल व स्कोरर की भूमिका में राजकुमार व विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कोर कार्ड
हरियाणा पहली पारी - 226/10 (66.5 ओवर)
दिल्ली पहली पारी - 184/7 (84.0 ओवर) से आगे
बल्लेबाज रन गेंद
रुशल सैनी 68 245
रुबने मैसी 8 31
मसाब आलम* 5 15
सचिन मिश्रा 0 11
अतिरिक्त : 11 (नो बॉल 7, बाई 2, लेग बाई 2)
कुल : 222/10 (102.5 ओवर)
फॉल ऑफ विकेट (184-7 से आगे ) : 214-8 (रुबेन मैसी), 218-9 (रुशल सैनी), 222-10 (सचिन मिश्रा)
गेंदबाजी : गर्वित कुंडू 25-52-0, अशमित सिंह 15-41-0, अंश ठकराल 32-71-6, गर्व सांगवान 1-9-0, आयुष शर्मा 23.5-30-4, मयंक शांडिल्य 6-15-0
हरियाणा दूसरी पारी
बल्लेबाज रन गेंद
लक्ष्य मलिक 0 2
युवराज सिंह 2 4
मयंक शांडिल्य 0 4
सर्वेश रोहिल्ला 51 118
शौर्य सिंह 16 73
गर्व सांगवान 1 14
समंत जाखड़ 42 39
अंश ठकराल 0 5
आयुष शर्मा 20 52
अशमित सिंह 2 37
गर्वित कुंडू* 0 1
अतिरिक्त : 11 (वाइड 1, बाई 7, लेगबाई 3)
कुल : 145/10 (58.1 ओवर)
फॉल ऑफ विकेट : 2-1(लक्ष्य मलिक), 2-2 (युवराज सिंह), 2-3 (मयंक शां़िडल्य), 34-4 (शौर्य सिंह), 48-5 (गर्व सांगवान), 126-6 (समंत जाखड़), 121-7 (अंश ठकराल), 123-8 (सर्वेश रोहिल्ला), 142-9 (अशमित सिंह), 145-10 (आयुष शर्मा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी : रुबेन मैसी 17.1-41-5, मसाब आलम 28-39-4, सचिन मिश्रा 8-24-0, सक्षम सिंहरोहा 4-31-0, मोहम्मद सैफ 1-0-0
दिल्ली पहली पारी
बल्लेबाज रन गेंद
श्रेष्ठ यादव 14 10
यश डबास 3 6
मोहम्मद सैफ 6 9
कृष यादव 1 1
सक्षम सिंहरोहा 7 5
रुबेन मैसी 32 24
आदित्य चौधरी 5 7
काव्य गुप्ता* 11 14
मसाब आलम* 10 20
अतिरिक्त : 7 (लेगबाई 7)
कुल : 7/96 (16 ओवर)
फॉल ऑफ विकेट : 19-1 (यश डबास), 23-2 (श्रेष्ठ यादव), 26-3(कृष यादव), 35-4 (सक्षम सिंहरोहा), 41-5 (मोहम्मद सैफ), 70-6 (आदित्य चौधरी), 78-7 (रुबैन मैसी)
गेंदबाजी : गर्वित कुंडू 8-50-4, अशमित सिंह 7-36-2, अंश ठकराल 1-3-0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed