फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vij's tough attitude: JE and PCR personnel of Public Health Department suspended

विज के कड़े तेवर : जनस्वास्थ्य विभाग का जेई व पीसीआरकर्मी किए सस्पेंड

Sat, 13 Aug 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Vij's tough attitude: JE and PCR personnel of Public Health Department suspended
जिला लोक सम्पर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में फरियाद सुनते गृह मंत्री अनिल विज। अमर उजाल
रोहतक। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज शुक्रवार को रोहतक में हुई जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में कड़े तेवर में नजर आए। विज ने काम पूरा होने से पहले संतुष्टि पत्र लेने पर जनस्वास्थ्य विभाग के जेई व रात को घर पर नोटिस देने पहुंचे पीसीआर पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड के निर्देश दिए। साथ ही एफआईआर दर्ज न करने पर सिटी थाने की सुखपुरा पुलिस चौकी के खिलाफ जांच कर दोषी पाए जाने पर निलंबन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला विकास भवन में शुक्रवार दोपहर 12 बजे गृहमंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई, जिसमें 25 मामले रखे गए। इनमें से कुछ का मौके पर निदान किया। जबकि कुछ मामलों की जांच के आदेश दिए व कुछ मामले अगली सुनवाई पर हल करने का आश्वासन दिया। बैठक में सीवरेज व पेयजल के मुद्दे ज्यादा थे। विभाग की लचर व्यवस्था के चलते चरमराई सीवरेज व पेयजल व्यवस्था के लिए गृह मंत्री ने अधिकारियों को जमकर हड़काया। आरोप लगा कि जनस्वास्थ्य विभाग के जेई विनय दलाल काम खत्म होने से पहले लोगों से संतुष्टि पत्र ले रहे हैं। इस पर विज ने जेई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। जबकि भ्रष्टाचार के एक मामले में एक मकान मालिक को देर रात नोटिस देने पहुंचे पीसीआर पर तैनात दो पुलिस कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश दिया। गृहमंत्री ने इसके अलावा पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन को सैंपल फेल मिलने पर संबंधित विभाग या अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

वर्जन:
रात के समय परिवार को नोटिस देने पहुंचे अर्बन एस्टेट थाने की पीसीआर के दोनों पुलिसकर्मी सस्पेंड किए जाएंगे। थाना प्रभारी से ब्योरा मांगा है। जबकि सुखपुरा चौकी स्टाफ के खिलाफ जांच के बाद निलंबन की कार्रवाई होगी। इस संबंध में बैठक के बाद गृहमंत्री से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर चौकी स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed