फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vice Chancellor inspected research works

Rohtak News: कुलपति ने अनुसंधान कार्यों का निरीक्षण किया

Sun, 23 Feb 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 23 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor inspected research works
22सीटीके15-एमडीयू के रसायन विभाग में मौजूद कुलपति व ​​​​​​शिक्षक। स्रोत:एमडीयू - फोटो : samvad
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने शनिवार को रसायन विभाग का दौरा किया। कुलपति ने इस दौरे में विभाग की प्रगति की समीक्षा की। अनुसंधान कार्यों का निरीक्षण किया व विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद किया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. देवेन्द्र सिंह ने कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का स्वागत किया। कुलपति ने विभाग की विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया और चल रहे शोध कार्यों की जानकारी ली। कुलपति ने विद्यार्थियों और शोधार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझा। उन्होंने सुझाव दिए कि विभाग को उन्नत तकनीकों और संसाधनों के साथ और अधिक सशक्त बनाया जाए। इस अवसर पर फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंसेज के डीन प्रो. एससी मलिक, प्रो. सपना गर्ग, डाॅ. हरिओम, डाॅ. प्रीति बूरा दून, डाॅ. कोमल जाखड़ समेत अन्य शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed