फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vice Chancellor gave message to make the earth green by planting trees

Rohtak News: कुलपति ने पौधा लगाकर धरा को हरा-भरा बनाने का दिया संदेश

Thu, 18 Jul 2024 04:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor gave message to make the earth green by planting trees
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बुधवार को यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल (यूसीएस) परिसर में पौधरोपण कर धरा को हरा-भरा बनाने का सार्थक संदेश दिया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। इनसे धरती पर जीवन सुरक्षित है। वर्तमान दौर में अधिक से अधिक पौधरोपण समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण के लिए हरा-भरा कैंपस होना जरूरी है। उन्होंने विश्वविद्यालय समुदाय से आह्वान किया कि अपने घर, गांव, गली-मोहल्ले में पौधरोपण अवश्य करें। अपने लगाए गए पौधों की देखभाल करें।
विज्ञापन

कुलपति के 60वें जन्मदिन पर इस विशेष पौधरोपण कार्यक्रम में भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्ष व कुलपति की पत्नी डाॅ. शरणजीत कौर भी उपस्थिति रहीं। उन्होंने यूसीएस परिसर में शहतूत व जामुन के 60 पौधे लगाए। निदेशक हार्टिकल्चर एंड कैंपस फोरेस्ट्री प्रो. विनिता हुड्डा ने इस पौधरोपण कार्यक्रम का समन्वयन किया। उपनिदेशक हार्टिकल्चर डाॅ. ईशा ने आयोजन सहयोग दिया। डाॅ. शरणजीत कौर ने एमडीयू समुदाय की पौधरोपण की मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एमडीयू हरे-भरे व स्वच्छ विश्वविद्यालय के तौर पर जाना जाता है। इसका श्रेय विवि समुदाय को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन तनेजा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, डीन सीडीसी प्रो. रणदीप राणा, यूसीएस निदेशक प्रो. विनीता शुक्ला, चीफ वार्डन बॉयज प्रो. सत्यवान बरोदा, चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. सपना गर्ग, खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग, प्रो. हरीश कुमार, प्रो. विनिता हुड्डा, प्रो. जेएस लौरा, प्रो. आशीष दहिया, डा. सुरेन्द्र यादव, डा. ईशा, अधिशासी अभियंता जेएस दहिया समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed