फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vehicle broke pillars, power cut for 14 hours

Rohtak News: वाहन ने तोड़े खंभे, 14 घंटे बिजली ठप

Fri, 10 May 2024 05:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 10 May 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Vehicle broke pillars, power cut for 14 hours
: काठमंडी में वाहन की टक्कर से टूटे पड़े स्ट्रीट लाइट खंभे।
बहादुरगढ़। बुधवार की रात शहर की काठ मंडी में एक वाहन मौत बनकर दौड़ा। उसने स्ट्रीट लाइट और बिजली के खंभों में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे शहर की तीन कॉलोनियों की बिजली 14 घंटे ठप रही। रात भर यहां अंधेरा रहा और हजारों लोग हलकान हुए। गनीमत रही कि यह घटना रात के समय हुआ उस समय सड़क सूनी थी वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन

शहर की काठ मंडी निवासी नीरज शर्मा, विक्रम, सीताराम, दुकानदार गौरव कुमार, शिव कुमार, विजय कुमार ने बताया कि बुधवार की रात कोई अज्ञात वाहन काठमंडी में लगे स्ट्रीट लाइट खंभों में टक्कर मार गया। इसकी वजह से दो स्ट्रीट लाइट के खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए। दूसरी तरफ लगा बिजली का खंभा भी इसकी चपेट में आ गया और वह जमीन की सतह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे बिजली के तार टूट गए। लालचंद कॉलोनी, काठ मंडी और अनाज मंडी क्षेत्र की बिजली रात पर ठप रही और यहां के हजारों लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत ही कर्मचारियों को टूटे बिजली खंभे को बदलने के आदेश दिए। कार्य शुरू किया गया और नया खंभा लगाया गया। वीरवार की दोपहर 3 बजे बिजली सुचारु हो पाई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली खंभा क्षतिग्रस्त होने के बाद सड़क के एक तरफ झुका रहा। गनीमत यह रही कि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में इन्वर्टर भी दे गए जवाब: खंभा टूटने के बाद बिजली गायब हो गई थी। इसके बाद लोगों ने बिजली के आने का इंतजार शुरू किया, लेकिन बिजली सुबह तक भी नहीं आई और लोग सुबह के समय सड़कों पर निकले तो पता चला कि काठमंडी में दो स्ट्रीट लाइट और एक बिजली खंभा टूटा हुआ है। बिजली खंभे और स्ट्रीट लाइट खंभा टूटने की शिकायत नगर परिषद और बिजली निगम के अधिकारियों को दी गई। रात भर बिजली गायब रहने के कारण लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed