फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vegetable, oil and gas business slowed down due to strike

Rohtak News: हड़ताल से ठंडा पड़ा सब्जी, तेल और गैस का कारोबार

Wed, 03 Jan 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 03 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Vegetable, oil and gas business slowed down due to strike
रोहतक। हिट एंड रन को लेकर बनाए गए कानून के विरोध में वाहन चालक और परिचालक हड़ताल पर हैं। इसके चलते पंजाब से मटर, महाराष्ट्र से अंगूर, राजस्थान से बैंगन व इंदौर से टमाटर रोहतक में नहीं पहुंच रहा है। पेट्रोल पंप पर दो दिन से तेल की सप्लाई नहीं हो रही है। संचालक खुद के वाहन भेजकर तेल मंगवा रहे हैं। यदि हड़ताल लंबी चली तो आने वाले दिनों में सब्जी, गैस और तेल का संकट गहरा सकता है। शहर की गैस एजेंसियों पर गैस पहुंचना भी बंद हो गया है। इससे आने वाले दिनों में गैस के संकट बढ़ने के भी आसार दिख रहे हैं। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि अभी स्थिति सामान्य है, लेकिन हड़ताल अगर दो तीन दिन तक जारी रहती है तो उसके बाद लोगों को दिक्कतें शुरू हो जाएंगे। सरकार को चालक-परिचालकों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए जिससे कि आम लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। कहा कि ठंड और कोहरे की वजह से कारोबार पहले से ही धीमा पड़ा है। मंडी में पर्याप्त सामान नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

--------
संचालक बोले
जिले में करीब 200 पेट्रोल पंप हैं, जिन पर ट्रांसपोर्ट की गाड़ियां पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति करती हैं। हड़ताल के चलते पेट्रोल पंपों पर ड्राई की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि खुद की गाड़ी भेजकर पेट्रोल-डीजल मंगवाया है। वर्तमान समय में पेट्रोल और डीजल महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पेट्रोल पंप पर अगर तेल नहीं होगा तो सभी के लिए दिक्कत परेशानी हो जाएंगी।
विज्ञापन

अभिनव, पेट्रोल पंप संचालक
-------------
महाराष्ट्र व अन्य जिलों में चल रही ट्रक हड़ताल के चलते पंजाब से मटर, महाराष्ट्र से अंगूर, राजस्थान से बैंगन व इंदौर, छत्तीसगढ़ से टमाटर नहीं पहुंच रहे हैं। लोकल जगहों से ही आ रहे प्याज, टमाटर से ही काम चलाया जा रहा है। अगर दो से तीन दिन और हड़ताल रही तो सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल मग्गू, सब्जी मंडी सचिव
-----------
मंडियों में आढ़तियों के पास धान पड़ा हुआ है। अगर दो से तीन दिन और हड़ताल चली तो मिलरों के पास धान न पहुंचने से मजदूरों के लिए भी समस्या पैदा होगी। धान न उठने के कारण आढ़तियों को भी समस्या झेलनी पड़ेगी। हालांकि अभी इतना असर नहीं पड़ा हुआ है। फिलहाल सब ठीक चल रहा है।
-डिंपल, पूर्व प्रधान, अनाज मंडी

मंडी में सब्जियों के दाम
सब्जी दाम
प्याज 40
टमाटर 30
बींस 80
ब्रोकली 70
घीया 50
मिर्च 70
मशरूम 150
बैंगनी 40
शकरकंदी 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed