{"_id":"6691cd4ae8cd525bbd03ed74","slug":"various-issues-were-discussed-in-the-meeting-rohtak-news-c-17-roh1020-462350-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हसला प्रतिनिधिमंडल निदेशक से मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हसला प्रतिनिधिमंडल निदेशक से मिला आश्वासन
विज्ञापन
रोहतक। हसला प्रतिनिधिमंडल ने राज्य प्रधान सतपाल सिंधु के नेतृत्व में निदेशक जितेंद्र दहिया, निदेशक ऋचा राठी व संयुक्त निदेशक नीरज शर्मा के साथ बैठक की। यहां विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मॉडल संस्कृति व पीएम श्री विद्यालयों में अध्यापकों की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। पीजीटी की वरिष्ठता सूची दुरुस्त होते ही परिवीक्षा अवधि को पूरा किए हुए सभी पीजीटी को इसकी सूचना देने वालों की सूची जारी कर दी जाएगी।
राज्य प्रधान ने कहा कि 90 दिनों या इससे अधिक दिनों की सीसीएल स्वीकृति के बाद पोस्ट को खाली नहीं माना जाएगा। महिला प्रवक्ता को उसी स्टेशन पर नियुक्त करने की सुविधा मिलेगी। पीजीटी की वरिष्ठता सूची दुरुस्त करके 15 अगस्त तक प्राचार्य पदोन्नति जारी करने का आश्वासन दिया। मेवात कैडर के पीजीटी से प्राचार्य पदोन्नति केस जल्द से जल्द मांगे जाएंगे। निदेशक ने सामान्य तबादले के बारे में कहा कि सरकार के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
छुट्टियों के दौरान विभागीय कार्य/प्रशिक्षण (संदर्भ कर्मयोगी ट्रेनिंग) के एवज में पूरक छुट्टी के बारे में पत्र जारी करने का निर्देश दिया। मॉडल संस्कृति विद्यालयों के सभी पीजीटी का एचआरएमएस डाटा अपडेट कर दिया गया है। सीसीएल के लिए आनलाइन पोर्टल को एक अगस्त तक सक्रिय करने का आश्वासन दिया। इसमें सीसीएल केस विद्यालय से सीधा निदेशालय में भेजा जाएगा। पीजीटी की दुरुस्त की जा रही वरिष्ठता सूची के जारी होने के बाद 2016 के बाद नियुक्त/पदोन्नत हुए सभी पीजीटीएस को शामिल करते हुए नई वरिष्ठता सूची जारी होगी। इस मौके पर राज्य महासचिव अमित मनहर, राज्य उप महासचिव रमेश, राज्य वित्त सचिव पवन मोर, रोहतक जिला प्रधान राकेश दलाल, पानीपत जिला प्रधान अजेंद्र कुंडू, सिरसा कोषाध्यक्ष जय सिंह थोरी, मेवात से सुमित मौजूद रहे।