फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vanshika, Anjali, Tannu, Jatin, Chaman won on the second day of State Boxing Championship

स्टेट बॉक्सिंग चैंपयिनशिप के दूसरे दिन वंशिका, अंजलि, तन्नू, जतिन, चमन जीते

Fri, 24 Jun 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Vanshika, Anjali, Tannu, Jatin, Chaman won on the second day of State Boxing Championship
60 केजी भारवर्ग में नीली जर्सी में रोहतक के सूजल और लाल जर्सी में अंशुल कुरक्षेत्र में एक दूसरे पर ? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। हरियाणा बॉक्सिंग संघ द्वारा करवाई जा रही यूथ मैन एंड वुमेन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी जोरदार मुकाबले हुए। लड़कियों और लड़कों ने नेशनल टीम का हिस्सा बनने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वीरवार को मुक्केबाजी के पहले मुकाबले की शुरुआत साई रोहतक के डायरेक्टर अश्विनी शर्मा ने करवाई।
विज्ञापन

22 जून से शुरू हुई इस स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन शाम पांच बजे तक लड़कों और लड़कियों के कुल 240 मुकाबले हो चुके हैं। इनमें लड़कियों के 118 और लड़कों के 122 मुकाबले रहे। वीरवार को एक दिन में शाम तक लड़कों के 45 और लड़कियों के 37 बाउट हुए। लड़कों के 46-48 भार वर्ग से लेकर 4 अगल-अलग भार वर्ग में मुकाबले करवाए गए थे। इसी तरह शाम पांच बजे तक लड़कियों में भार वर्ग 45-48 से लेकर 60-63 भारवर्ग में 37 बाउट हुई। दूसरे दिन हरियाणा बॉक्सिंग संघ के सेक्रेट्री रविंद्र पान्नू, चेयरमैन सूबे सिंह बैनिवाल, उपप्रधान रणबीर सिंह, संदीप मोर, ओमबीर हुड्डा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचे भिवानी से इंटरनेशनल बॉक्सर शशि ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

बॉक्स
आगे बढ़ेगी बॉक्सिंग
साई रोहतक के डायरेक्टर अश्विनी शर्मा ने कहा कि हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से सराहनीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप करवाई गई है। इससे खेल और खिलाड़ी दोनों आगे बढ़ेंगे। बॉक्सिंग हरियाणा के युवाओं का सबसे पसंदीदा खेल है। चैंपियनशिप में आए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। खिलाड़ी खेल में अपना सौ प्रतिशत दें। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु बॉक्सिंग के खेल को आगे बढ़ा रहे हैं। यहां से निकले खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा की ओर से खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स -
शाम पांच बजे तक का परिणाम
पुरुष वर्ग में 46-48 किलोग्राम भारवर्ग में पवन, रोहन, हिमांशु, पारस, ललित, देवांश, मुकुल, विशेष जीते। 48-51 किलोग्राम भार वर्ग में रमन, गंगा, मोहित, जतिन, करन, हर्ष, चमन, करन जीते। 51-54 किलोग्राम भार वर्ग में अमित, विशाल, अनमोल, आशिष ढांडा, जतिन, दीपक, अक्षत, अभय विजयी रहे। 54-57 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष, अरुण, नीरज, अजय, राहुल, भूपेंद्र, सुमित, नितिन जीते। महिला वर्ग में 45-48 किलाग्राम भार वर्ग में वीशू, मल्लिका मोर, भावना, आरती जीती। 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में तमन्ना, नैना, तन्नू विजयी रही। 50-52 किलोग्राम भार वर्ग में रेनू, प्रीति, अंजली, अंतिमा जीती। 52-54 किलोग्राम भार वर्ग में साई हिसार की मोहिनी ने दादरी की शालीनी को हराया।

54-57 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की तमन्ना ने गुरुग्राम की अंचल व भिवानी की प्रिया ने फरीदाबाद की तनिशा को हराया। 57-60 किलोग्राम भार वर्ग में वंशिका व प्रीति जीती। 60-63 किलोग्राम भार वर्ग में रविना, वंशिका, खुशी व प्रियंका जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed