फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vandals went on a rampage late at night, smashing the windows of seven cars.

Rohtak News: शरारती तत्वों ने देर रात मचाया उत्पात, सात कारों के तोड़ डाले शीशे

Wed, 28 Jan 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 28 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Vandals went on a rampage late at night, smashing the windows of seven cars.
28...रोहतक में पुराना आईटीआई मैदान में देर रात कार के शीशे तोड़ डाले। मौके पर जांच करती पुलिस ट - फोटो : Samvad
रोहतक। शहर के पुराना आईटीआई मैदान में सोमवार देर रात शरारती तत्वाें ने जमकर उत्पात मचाया। यहां एक-एक कर सात कारों के शीशे तोड़ डाले। इसमें कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 8 बजे कार मालिकाें को घटना का पता लगा। टूटी कारों की हालत देख सभी दंग रह गए। चारों ओर फैला कांच व कार पर पत्थर व डंडे मारने के निशान नजर आए। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। देर रात तक इस मामले में किसी ने शिकायत नहीं दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को आईटीआई मैदान में खड़ी सात कारों के बाईं ओर के शीशे टूटे हुए थे। कार के बंपर व अन्य जगह गहरे निशान दिखाई दे रहे थे। इससे साफ है कि शरारती तत्वों ने रात को खूब उत्पात मचाया। लोगों ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो इनमें तीन संदिग्ध युवक नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना आर्य नगर प्रभारी विजेंद्र ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी। इसके चलते मौके का मुआयना किया गया। कुछ कारों के शीशे टूटे हैं। कार मालिकों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

केस 1 :
मंगलवार सुबह आठ बजे पता लगा कि कार के शीशे तोड़ दिए हैं। मौके पर पहुंचे तो कार का डैश बोर्ड खुला पड़ा था। म्यूजिक सिस्टम निकालने का भी प्रयास किया गया है।
- प्रीत सचदेवा, पटेल नगर
केस 2 :
शरारती तत्वों ने रात को कारों के शीशे तोड़ डाले। सामान निकाल लिया। कुछ कारों से म्यूजिक सिस्टम निकालने का भी प्रयास किया गया है।
- अमित, पटेल नगर
केस 3 :
कारों में तोड़फोड़ कर उत्पात मचाने वालों ने भारी नुकसान किया है। किसी का 50 हजार तो किसी का एक लाख से अधिक का नुकसान किया है। ऐसे आरोपियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए।
- हरविंद्र शाह, डीएलएफ कॉलोनी
केस 4 :
हमारी कारें पुराना आईटीआई मैदान में खड़ी थीं। यहां दर रात किसी ने इन्हें तोड़ डाला। दूर तक कार के शीशे बिखरे मिले। शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया।
- सतीश कुमार, डीएलएफ कॉलोनी
केस 5 :
पटेल नगर व डीएलएफ कॉलोनी के लोग अपनी कार आईटीआई मैदान में खड़ी करते हैं। मंगलवार सुबह आठ बजे पता लगा कि किसी ने कारें तोड़ डाली हैं। पुलिस भी सूचना के तीन घंटे बाद पहुंची।

- नीरज, पटेल नगर

28...रोहतक में पुराना आईटीआई मैदान में देर रात कार के शीशे तोड़ डाले। मौके पर जांच करती पुलिस ट

28...रोहतक में पुराना आईटीआई मैदान में देर रात कार के शीशे तोड़ डाले। मौके पर जांच करती पुलिस ट- फोटो : Samvad

28...रोहतक में पुराना आईटीआई मैदान में देर रात कार के शीशे तोड़ डाले। मौके पर जांच करती पुलिस ट

28...रोहतक में पुराना आईटीआई मैदान में देर रात कार के शीशे तोड़ डाले। मौके पर जांच करती पुलिस ट- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed