{"_id":"58fe66804f1c1b9228c0c90e","slug":"vaishya-education-socity-rohtak-haryana-teacher-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वैश्य गर्ल्स डिग्री कॉलेज से हटाए गए 10 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वैश्य गर्ल्स डिग्री कॉलेज से हटाए गए 10 शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 25 Apr 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
वैश्य संस्था के स्कूल-कॉलेजों से लगातार हटाए जा रहे कर्मचारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्य संस्था में चल रहे विवाद का खामियाजा अब कॉलेज के स्टाफ को भुगतना पड़ रहा है। इंजीनियरिंग कॉलेज के बाद अब सोमवार को वैश्य गर्ल्स कॉलेज के 10 शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया गया। संस्था के पदाधिकारियों की इस कार्रवाई से शिक्षकों और कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। हालांकि संस्था के पदाधिकारी इसे एक सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं।
वैश्य संस्था में चुनाव अधिकारी विजय गुप्ता और प्रधान राजेंद्र बंसल के बीच पिछले माह से विवाद चला रहा है। इसी विवाद के बीच में संस्था के स्कूल-कॉलेजों के स्टाफ को हटाया जा रहा है। पहले लॉ और इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षकों को हटाया और अब सोमवार को वैश्य गर्ल्स कॉलेज के भी 10 शिक्षकों को नौकरी से हटा दिया गया। सभी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से रिलीव कर दिया गया है। अभी और भी स्कूल-कॉलेजों में कार्यरत स्टाफ को हटाने की तैयारी है। उधर, इस मामले पर संस्था के प्रधान राजेंद्र बंसल का कहना है कि सत्र शुरू होने से पहले स्टाफ को लगाया जाता है। उन्हें कोर्स पूरा होने के बाद हटा दिया जाता है। संस्था में हर साल ऐसा होता है। वहीं चुनाव अधिकारी और संस्था के महासचिव विजय गुप्ता का कहना है कि स्टाफ को लगाना और हटाना यह सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन चहेतों का ख्याल रखकर अन्य स्टाफ को हटाना सही नहीं है।