फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vaishya community raised the demand to connect Hisar-Agroha with the railway line.

Rohtak News: वैश्य समाज ने हिसार-अग्रोहा को रेल लाइन से जोड़ने की उठाई मांग

Sun, 05 Oct 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vaishya community raised the demand to connect Hisar-Agroha with the railway line.
महम। वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय युवा प्रवक्ता राहुल गर्ग की अध्यक्षता में मेन बाजार महम में हुई। बैठक में वैश्य समाज की समस्याओं पर विचार किया गया। राहुल गर्ग ने कहा कि सरकार की ओर से हिसार-अग्रोहा को रेलवे लाइन से न जोड़ने से जनता परेशान है। सरकार को हिसार-अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोड़ने का काम तुरंत शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि वैश्य समाज ने व्यापार व उद्योग जगत में देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। देश के विकास व तरक्की में वैश्य समाज की अहम भूमिका है, क्योंकि देश व हर राज्यों की सरकारों को सबसे ज्यादा टैक्स वैश्य समाज दे रहा है। यहां तक कि देश में सामाजिक व धार्मिक कार्यों में 62 प्रतिशत वैश्य समाज की ओर से खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन

राहुल गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करके उन्हें ऊंचा उठाने का काम किया था। माता लक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन के नाम पर अग्रोहा धाम में भव्य शक्तिपीठ बनाया हुआ है, जिसके साथ देश की जनता की आस्था जुड़ी हुई है। जहां पर हर साल शरद पूर्णिमा पर मेला लगता है। इस बार 7 अक्टूबर को 42वां वार्षिक मेला लगेगा। जिसमें भारी संख्या में देश व प्रदेश से लोग लेंगे। इस मेले में जगतगुरु महाब्रह्मर्षि स्वामी प्रवचन करेंगे और भजन सम्राट कन्हैया मित्तल दोपहर 12:00 बजे भजनों की बौछार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अग्रवाल समाज के प्रधान डाक्टर अर्जुन गोयल, राष्ट्रीय युवा संयोजक अनन्त अग्रवाल, विनोद गोयल डब्बू नम्बरदार, पार्षद बजरंग गोयल, पार्षद विनोद गोयल, व्यापार मंडल महम प्रधान जोगेंद्र गिरोत्रा, मुकेश गर्ग, सुभाष सिंगल, सुशील गुप्ता आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed