{"_id":"065fc1b24b1e443129b1346788e26a71","slug":"vaish-institution-employees-and-principle-are-in-tension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य संस्था : नौकरी से भी निकाला और अब तनख्वाह के लिए भी जद्दोजहद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य संस्था : नौकरी से भी निकाला और अब तनख्वाह के लिए भी जद्दोजहद
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 12 Jan 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्य संस्था के वीआईएमटी को दिसंबर में बंद कर दिया गया और प्राचार्या डॉ.
विज्ञापन
कविता जैन समेत स्टाफ के 14 लोगों को नौकरी से निकाल दिया था। नौकरी से
निकालने के लिए सभी को पब्लिक नोटिस जारी किए गए थे, जिसमें बताया गया था
कि वह सोसायटी कार्यालय से नो ड्यूज प्रमाण पत्र लेकर अपनी तनख्वाह ले सकते
हैं।
सोमवार को सोसायटी कार्यालय पर पहुंची तत्कालीन प्राचार्या डॉ. कविता जैन और अन्य स्टाफ ने बताया कि उनकी चार माह की तनख्वाह बकाया है। इसके अलावा तीन माह का नोटिस पीरियड भी बनता है। नौकरी से निकाले जाने के बाद भी उन्हें तनख्वाह नहीं दी जा रही। हर रोज सोसायटी कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
सोसायटी सुपरिंटेंडेंट विनोद गोयल भी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। स्टाफ ने अब चेतावनी दी कि यदि उनकी तनख्वाह जल्दी ही नहीं दी गई तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इस मौके पर संजय तायल, अनुज गुप्ता, मोहित गर्ग, नीतिन गोयल, सुनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।