{"_id":"69a1f5dec06bd463600f2c65","slug":"vaccination-to-protect-adolescent-girls-from-cervical-cancer-starts-today-at-civil-hospital-rohtak-news-c-17-roh1020-817083-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए नागरिक अस्पताल में टीका आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए नागरिक अस्पताल में टीका आज से
विज्ञापन
9-डॉ. रमेश वर्मा, प्रोफेसर कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग, पीजीआई
रोहतक। नागरिक अस्पताल में शनिवार से 14 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) से बचाव का टीका लगाने की मुहिम शुरू होगी। इससे उन्हें सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाया जा सकेगा। यह टीका मुफ्त है।
नागरिक अस्पताल के डॉ. तरुण ने बताया कि वैक्सीन लगाने के लिए अस्पताल की दूसरी मंजिल पर प्रबंध किए गए हैं। वैक्सीन लगाने, मरीज की निगरानी और प्रतीक्षा के लिए अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं।
14 वर्ष की सभी किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन की सिंगल डोज निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। नागरिक अस्पताल में इसकी व्यवस्था की गई है। इसे सुरक्षित एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार लगाने को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने बैठक भी की। इसमें सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र, पीएमओ डॉ. रेणु भांबू व अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
14 वर्ष की किशोरियों का टीकाकरण जरूर कराना चाहिए। कारण यह कि महिलाओं को होने वाला 80 फीसदी सर्वाइकल कैंसर एचपीवी वायरस के कारण होता है। इसके संक्रमण के हर साल देशभर में 1.2 लाख केस मिलते हैं। इसमें करीब 80,000 महिलाओं की मौत भी हो जाती है।
- प्रो. रमेश वर्मा, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग, पीजीआई