{"_id":"68ae1e7d1afc1baabd0090c7","slug":"vaccination-of-children-accelerates-in-villages-adjoining-yamuna-rohtak-news-c-197-1-snp1003-141268-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: यमुना से सटे गांवों में बच्चों का टीकाकरण तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: यमुना से सटे गांवों में बच्चों का टीकाकरण तेज
Wed, 27 Aug 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
फाेटो 10: सोनीपत के गांव जाजल में एक बच्चे को टीका लगाती एएनएम। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
सोनीपत। यमुना से सटे 30 गांवों में दो दिन में 150 से ज्यादा बच्चों का टीकाकरण किया गया। बारिश के मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत एक से 19 साल तक के बच्चों व महिलाओं को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई।
बारिश के मौसम में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को डेंगू, हेपेटाइटिस ए, टाइफाइड और फ्लू जैसी बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है।
महिलाओं के हीमोग्लोबिन, बीपी, कद और वजन की जांच की जा रही है। एएनएम की ओर से महिलाओं को आयरन, कैल्शियम और एल्बेंडाजोल की दवाएं दी जा रही हैं। संवाद