फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Uttarakhand police saved former Kabaddi team captain Deepak Hooda from drowning in Ganga

Rohtak News: उत्तराखंड पुलिस ने कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा को गंगा में डूबने से बचाया

Thu, 24 Jul 2025 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand police saved former Kabaddi team captain Deepak Hooda from drowning in Ganga
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। उत्तराखंड पुलिस ने अर्जुन पुरस्कार विजेता व भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा को गंगा में डूबने से बचा लिया।उत्तराखंड पुलिस ने उनके रेस्क्यू करते हुए का एक वीडियो भी जारी किया है। इधर, दीपक हुड्डा ने पहले तो जारी किए गए वीडियो को फेक बताया और कहा कि मैं तो रोहतक में हूं, हरिद्वार गया ही नहीं। फिर बुधवार रात साढ़े आठ बजे कुछ मीडिया कर्मियों से बातचीत में स्वीकार कर लिया कि बुधवार सुबह पैर फिसलने के चलते वह गंगा में बह गए थे। उन्हें उत्तराखंड पुलिस ने डूबने से बचा लिया।
फिलहाल, वायरल वीडियो में एक युवक बहता दिख रहा है जिसे पुलिस टीम बचाती दिख रही है। उत्तराखंड पुलिस ने नामी खिलाड़ी की जान बचाने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा भी है कि दीपक ने इसके लिए आभार जताया है।
विज्ञापन

आप सभी की दुआएं, भगवान भोलेनाथ व मां गंगा का आशीर्वाद से सकुशल हूं...
दीपक हुड्डा ने रात साढ़े 8 बजे कुछ मीडिया कर्मियों को खुद के हरिद्वार जाने की बात कही। शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वहां सुबह गंगा स्नान करने गया था। नदी में बहाव काफी तेज था। आप सभी की दुआएं, भगवान भोलेनाथ व मां गंगा के आशीर्वाद से सकुशल हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना करने व मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करने गया था। उन्होंने सभी सीईटी उम्मीदवारों को भी शुभकामनाएं दी हैं। परीक्षा के लिए सरकार ने बेहतर व्यवस्था की है। दीपक हुड्डा ने रोहतक लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा सीट से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed