{"_id":"68fa95e84e69ec2f250ac47a","slug":"utd-mdu-and-brcm-college-emerged-victorious-in-the-inter-college-cricket-tournament-rohtak-news-c-17-roh1020-749672-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में यूटीडी एमडीयू व बीआरसीएम कॉलेज विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में यूटीडी एमडीयू व बीआरसीएम कॉलेज विजेता
Fri, 24 Oct 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
31-एमडीयू के सरदार बल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता की विजेता
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) में वीरवार को इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के दो मैच खेले गए। पहले मैच में यूटीडी एमडीयू ने टीआईटीएस कॉलेज भिवानी को 9 विकेट से हराया। दूसरे मैच में हिंदू कॉलेज सोनीपत को बीआरसीएम कॉलेज बहल, भिवानी ने 84 रन से हराया। खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने विजेता टीम को बधाई दी। कोच मुकेश गोयल ने भी विजेता टीमों का हौसला बढ़ाया। प्रथम मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीआईटीएस कॉलेज की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। जवाब में यूटीडी की टीम ने 9.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीता। यूटीडी की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने नाबाद 52 रन बनाए।
दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बीआरसीएम कॉलेज की टीम 20 ओवर में 142 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में हिंदू कॉलेज की टीम 59 रन पर ऑलआउट हो गई व बीआरसीएम कॉलेज ने 84 रन से मैच जीता। बीआरसीएम की ओर से विष्णु ने नाबाद 81 रन बनाए।