{"_id":"688e81b0ce3fe604aa01e961","slug":"us-tariff-policy-puts-tax-tile-industry-in-trouble-gulshan-dung-rohtak-news-c-17-roh1020-701848-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका की टैरिफ नीति से टैक्स टाइल उद्योग संकट में : गुलशन डंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका की टैरिफ नीति से टैक्स टाइल उद्योग संकट में : गुलशन डंग
Sun, 03 Aug 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
गुलशन डंग, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन।
रोहतक। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से भारत पर थोपे गए 25 प्रतिशत टैरिफ की निंदा की है। उन्होंने केंद्र सरकार से विरोध कर ठोस कदम उठाने की मांग की है।
उनका कहना है कि टैरिफ वस्त्र उद्योग केंद्रों जैसे पानीपत से निर्यात में 40 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस टैरिफ नीति ने टैक्स टाइल उद्योग संकट में डाल दिया है। सरकार को कड़ा कदम उठाना चाहिए ताकि उद्योग फिर मजबूत स्थिति हासिल कर सकें। इससे उद्योगपतियों के साथ श्रमिकों के रोजगार पर भी असर पड़ेगा। निर्यात में गिरावट होने से देश की वैश्विक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
सरकार को वस्त्र उद्योगों को कर्ज और करों में छूट देनी चाहिए ताकि टैरिफ की मार से बचा जा सके। वस्त्र उद्योग के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजनाएं लागू कर नवीनतम तकनीक से लैस करने के कदम उठाने चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से जल्द इसको लेकर रणनीतिक बनाने का अनुरोध किया है।