फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Urban extension road work will be completed by 30th April

Rohtak News: 30 अप्रैल तक पूरा होगा अर्बन एक्सटेंशन रोड का काम

Sun, 07 Apr 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 07 Apr 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Urban extension road work will be completed by 30th April
बहादुरगढ़। दिल्ली में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से नेशनल हाईवे-344/एन (यूईआर-2) का निर्माण कार्य बहादुरगढ़ में लगभग पूरा हो गया है। दिल्ली क्षेत्र में कई जगह पर काम बाकी है। अब यह कार्य पूरा होने की डेड लाइन 30 अप्रैल तय की गई है। इससे पहले कार्य की दो बार डेड लाइन तय हो चुकी है। पहले ये काम वर्ष 2023 में अक्तूबर और दिसंबर में काम पूरा होना था।स्ट्रीट लाइट व कुछ फिनिशिंग का काम शेष बचा है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इस मार्ग के बनने के बाद दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से बहादुरगढ़, रोहतक व सोनीपत का आवागमन सुगम हो जाएगा। जयपुर हाईवे को चंडीगढ़ हाईवे से कनेक्ट करने के लिए बनाया जा रहा यह हाईवे दिल्ली के द्वारका, नजफगढ़, मुंडका, रोहिणी, बवाना, नरेला क्षेत्र से होकर गुजरेगा। दिल्ली के दिचाऊ कलां से बहादुरगढ़ बाईपास तक साढ़े सात किलोमीटर लिंक हाइवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह मार्ग बनने के बाद बहादुरगढ़ से द्वारका व हवाई अड्डे जाने वाले लोगों को भरपूर फायदा होगा। समय और पैसा दोनों बचेंगे। साथ ही गुरुग्राम जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग सफर को अधिक सुगम बनाएगा। हरियाणा खंड में भी इस मार्ग का निर्माण तेजी से चल रहा है। रोड का कुछ हिस्सा एलिवेटिड होगा। फिलहाल दिल्ली के इलाके में काम चल रहा है। दिल्ली के सत्यमपुरम व झाड़ोदा कलां में भी निर्माण कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। यह रेड लाइट फ्री हाइवे होगा। इससे पंजाब एवं अन्य राज्यों के लोगों को भी काफी फायदा होगा।
विज्ञापन




खोली गई है हाइवे की सर्विस लेन

झाड़ोदा कलां गांव से हरियाणा में एंट्री के लिए हाइवे की सर्विस लेन खोली गई है। जिसका फायदा वाहन चालक उठा रहे हैं। अर्बन एक्सटेंशन रोड के नाम से यह प्रोजेक्ट करीब 75 किलोमीटर लंबा है। एनएच-44 से द्वारका सेक्टर-24 तक करीब 38 किलोमीटर हाइवे के दो स्पर सोनीपत के गांव बड़वासनी से दिल्ली के बवाना तक करीब 29 किलोमीटर और दिल्ली के दिचाऊं कलां से बहादुरगढ़ तक साढ़े 7 किलोमीटर लंबे है। यह रोड बनने के बाद एनएच 44 और एनएच 9 से गुजरने वाले वाहन चालकों को एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान होगा। कुल 20 मिनट में बहादुरगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचा जा सकेगा। बहादुरगढ़ के स्पर पर कोई टोल नहीं होगा। यह दिल्ली के आउटर रिंग रोड तीन का काम करेगा। दिचाऊं कलां गांव से यह रोड मुंगेशपुर ड्रेन के साथ बनाया गया है। दिचाऊं कला से बहादुरगढ़ तक साढ़े सात किलोमीटर रोड निर्माण पर 23819 करोड रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बहादुरगढ़ सीमा में सिर्पु 550 मीटर ही इस हाइवे की लंबाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed