{"_id":"63878cfc3f44223ede2d3df6","slug":"upset-over-non-registration-of-plot-in-sundana-father-of-four-daughters-commits-suicide-rohtakcity-news-rtk6650109156","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुंडाना में प्लॉट की रजिस्ट्री न करवाने पर परेशान चार बेटियों के पिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुंडाना में प्लॉट की रजिस्ट्री न करवाने पर परेशान चार बेटियों के पिता ने दी जान
विज्ञापन
गांव सुंडाना में छह लाख रुपये देने के बावजूद प्लॉट की रजिस्ट्री न कराने से परेशान चार बेटियों के पिता जसबीर ने फंदे से लटक कर जान दे दी। बुधवार सुबह उसका शव खेत में पेड़ पर बंधे फंदे से लटका मिला। मृतक की पत्नी ने आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक गांव सुंडाना निवासी बबीता ने दी शिकायत में बताया कि उसके पति जसबीर खेतीबाड़ी का काम करते थे। उनकी चार बेटियां हैं। साल 2015 में उसके पति ने काहनौर रोड स्थित दालम आला तालाब के पास 300 गज का प्लॉट गांव के युवक सुरेंद्र से खरीदा था। इसके लिए 6 लाख रुपये दिए थे। इतना ही नहीं पूरी राशि का भुगतान करके शपथ पत्र भी ले लिया था। उस समय आरोपी ने रजिस्ट्री बाद में करने की बात कही थी। अब रजिस्ट्री करवाने का समय आया तो आरोपी सुरेंद्र व अन्य ने और पैसे मांगने का दबाव बनाने शुरू कर दिया। जबकि वे पहले ही पूरी राशि दे चुके हैं।
शिकायतकर्ता का कहना है कि मंगलवार को प्लॉट को लेकर बैठक हुई थी। इसमें आरोपी पक्ष भी शामिल हुआ था। उसके पति पर प्लॉट खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इस कारण उसका पति जसबीर रातभर सोया तक नहीं। सुबह उठकर देखा तो वे बिस्तर पर नहीं मिले। तलाश किया तो जसबीर का शव मसुदपुर रोड पर खेतों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेंद्र सहित करीब आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया।