{"_id":"68756d22e683b35a030ffa38","slug":"ups-bulldozer-ran-on-kila-road-deepender-hooda-rohtak-news-c-17-roh1019-690377-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला रोड पर चला यूपी का बुलडोजर : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किला रोड पर चला यूपी का बुलडोजर : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को बाजार में हुई तोड़फोड़ के बारे में बताती महिला दुकानदार
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि भाजपा सरकार व स्थानीय नेता अहम में हैं। अहम के चलते यूपी का बुलडोजर शहर के किला रोड बाजार पर चलाया गया। इससे दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन दुकानदारों को मुआवजा दे और अंडर ग्राउंड बिजली की लाइन बिछाई जाए। दीपेंद्र सोमवार को बाजार का निरीक्षण करने व दुकानदारों से मिलने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे, साथ में विधायक भारत भूषण बतरा भी मौजूद रहे।
सांसद ने कहा कि दुकानदारों का दर्द उनके आंसू बयां कर रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार अब व्यापारियों की रोजी-रोटी पर प्रहार कर रही है। बेकसूर व्यापारियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। कानूनी रूप से दुकान का तीन-चार फीट तक छज्जा निकाला जा सकता है। इसके बावजूद नियम-कानून दरकिनार करते हुए दुकानों के शटर तक तोड़ दिए।
दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि एक स्थानीय भाजपा नेता ने कांग्रेस के समय बनी अच्छी योजनाओं को बदलवा दिया। पहले एलिवेटेड ट्रैक को उलट दिया। कांग्रेस राज में बननी शुरू हुई किला रोड बाजार की शहीद भगत सिंह पार्किंग को अब तक चालू नहीं किया। शहर में गंदगी के ढेर लगे हैं। दिशा की बैठक में ये मुद्दे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विधायक बोले-धनखड़ बताएं शिमला का माल रोड कब बनेगा किला रोड
कांग्रेस के स्थानीय विधायक बीबी बतरा ने कहा कि भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा था कि किला रोड बाजार को शिमला के माल रोड की तर्ज पर बनाया जाएगा। बताएं क्या किला रोड बन गया माल रोड। चुनाव से ठीक पहले किला रोड बाजार के सुंदरीकरण का प्रोजेक्ट शुरू करने वाले भाजपा के पूर्व मंत्री बताएं क्या आधुनिक मार्केट बन गई। कहा कि बिजली के तारों को अंडर ग्राउंड किया जाए और कनाट पैलेस की तर्ज पर पोल लगाए जाएं।
दुकानदार बोले-म्हारा क्या कसूर
सांसद के सामने एक बुजुर्ग दुकानदार ने कहा कि डेढ़ लाख रुपये लगाकर शटर के आगे का हिस्सा तैयार करवाया था। अब शटर तक तोड़ दिया। महिला ने कहा कि बेटों की कमाई से छज्जा लगवाया था। अब छज्जा टूटने से धूप अंदर तक आ रही है। ग्राहक भी नहीं आ रहे। मौके पर बाजार के प्रधान सुनील बोंटरा, पूर्व प्रधान बिट्टू सचदेवा, पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई, अनिल कुमार, व्यापारी नेता देवेंद्र भारत व अन्य कांग्रेसी भी मौजूद है।