{"_id":"68b306f448df6cc2a7014e73","slug":"uproar-over-playing-overage-players-in-under-17-football-match-rohtak-news-c-17-roh1020-718279-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अंडर-17 फुटबॉल मुकाबले में अधिक उम्र के खिलाड़ियों को खिलाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अंडर-17 फुटबॉल मुकाबले में अधिक उम्र के खिलाड़ियों को खिलाने पर हंगामा
Sat, 30 Aug 2025 07:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 30 Aug 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
21 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में फुटबॉल मुकाबले में रोहतक टीम में बड़े खिलाड़ियों को खिलाए जान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में उस दौरान हंगामा हो गया जब फुटबॉल खिलाड़ियों ने दूसरी टीम के खिलाड़ियों पर निर्धारित आयु वर्ग से अधिक उम्र के खिलाड़ियों को खिलाने के आरोप लगाए। महम ब्लॉक के खिलाड़ियों का आरोप है कि फाइनल मुकाबले में रोहतक ब्लॉक की टीम में अधिक आयु वाले खिलाड़ियों को खिलाया गया है।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में शनिवार को पुरुष वर्ग के फुटबॉल मैच हुए है। फुटबॉल में अंडर-17 वर्ग में अंतिम मुकाबला महम ब्लॉक और रोहतक ब्लॉक के बीच हुआ। महम ब्लॉक के खिलाड़ियों ने कहा कि रोहतक टीम में 6 खिलाड़ी ओवरएज हैं और गलत तरीके से टीम में खिलाए गए हैं।
इस दौरान महम ब्लॉक के खिलाड़ियों ने विरोध कर दिया और कार्रवाई की मांग की। हालांकि, महम ब्लाॅक के टीम इंचार्ज बलजीत ने बताया कि खिलाड़ियों का दावा था कि रोहतक ब्लॉक की टीम में अधिक आयु वाले खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। बाद में खिलाड़ियों ने समझौता कर विरोध खत्म कर दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
वर्जन
रोहतक ब्लॉक व महम ब्लॉक के फाइनल मुकाबले में महम टीम ने विरोध जताया था। इसके बाद टीम ने समझौता कर लिया। मुकाबले का परिणाम घोषित हो चुका है।
- मनोज, इंचार्ज फुटबॉल
-- -- -- -- -- -
फोटो : 22
रोहतक की टीम में बड़े और कॉलेज स्तर के खिलाड़ियों को खिलाया गया है। एसआर नंबर मांगने पर खिलाड़ी यह कहते हैं कि सीबीएसई स्कूलों में कोई नंबर नहीं है।
- अमन, खिलाड़ी।
-- -- -- -- -- --
फोटो : 23
रोहतक ब्लॉक की टीम में 6 खिलाड़ी गलत तरीके से खिलाए गए हैं। उनकी उम्र और हाइट से साफ नजर आ रहा था। अधिकारियों के पास खिलाड़ियों के आवेदन पर एसआर नंबर नहीं था।
- पंकज, खिलाड़ी।