फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Uproar in the House over corruption, councillor said- Property ID mafia dominates the corporation

Rohtak News: सदन में भ्रष्टाचार पर हंगामा, पार्षद बोले- निगम में प्रॉपर्टी आईडी के माफिया हावी

Fri, 13 Jun 2025 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the House over corruption, councillor said- Property ID mafia dominates the corporation
12सीटीके33...विकास सदन में आयोजित नगर निगम सदन की बैठक के दौरान अपने विचार रखते पार्षद प्रवीन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम सदन की वीरवार को पांच घंटे चली बैठक हंगामेदार रही। पार्षदों ने कहा कि नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी के माफिया हावी हैं। जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। एक साल तक जो शौचालय 4.68 करोड़ में साफ हो रहे थे, अब तीन गुणा कम का प्रस्ताव कैसे तैयार हुआ। मेयर व पार्षद के साथ अभद्रता करने की आरोपी महिला क्लर्क को अब तक निलंबित नहीं किया गया। एनजीओ पार्क नहीं चला सकी, ऐसे में शौचालय सामाजिक संस्थाओं को न देकर टेंडर जारी करने का निर्णय लिया गया।

जिला विकास भवन के कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में साढ़े 11 बजे सदन की बैठक शुरू हुई, जिसका एजेंडा समय पर न भेजने पर पार्षदों ने अधिकारियों पर सवाल उठाए। वार्ड 21 के पार्षद प्रवीण कौशिक ने कहा कि छह माह से महिला क्लर्क प्रॉपर्टी आईडी ठीक नहीं कर रही थी। फोन पर भी बात करने से इन्कार कर दिया। सीट पर जाकर पूछा तो अभद्रता की।
विज्ञापन

मेयर के सामने भी व्यवहार नहीं बदला। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि महिला क्लर्क को नोटिस दिया था, जिसका जवाब आ गया है। कार्रवाई के लिए दो दिन का समय दिया जाए। निगम आयुक्त ने बताया कि क्लर्क महिला आयोग में चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद बोले- मेरे पास सबूत, आप कार्रवाई कीजिए
कांग्रेस पार्षद परीक्षित देशवाल ने कहा कि एक प्रॉपर्टी उनके नाम है, लेकिन निगम ने उनके पिता के नाम आईडी बना दी। तीन चक्कर काटने के बाद आईडी ठीक नहीं हुई तो पैसे देकर काम करवाया। वहीं, पार्षद प्रवीण कौशिक ने कहा कि उनके पास भ्रष्टाचार के सबूत के तौर पर वीडियो है। कार्रवाई कीजिए, सबूत मैं दूंगा।
अशोक खुराना ने कहा कि निगम में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर एक गिरोह बना हुआ है, जो भी लोग आते हैं, वे परेशान होकर जाते हैं। पहले लोगों को परेशान किया जाता है, ताकि गलत रास्ता अपनाने के लिए मजबूर हो जाए। पार्षद बिजेंद्र बैरागी और विजय गोयल ने कहा कि उनकी आईडी तक ठीक नहीं की जा रही हैं।
........
संयुक्त आयुक्त ने मांगी माफी, बोले- जल्द लगवा दिए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
मेयर रामअवतार वाल्मीकि बोले- मेरे कहने के बावजूद टैक्स ब्रांच की व्यवस्था नहीं बदली। जवाब में संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह बोले- लंबे समय से जमे क्लर्क बदले जा रहे हैं। कैंप लगाकर प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवा रहे हैं। काउंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मेयर बोले, फिर मुझे क्यों नहीं बताया। किसी अधिकारी को छोड़ा नहीं जाएगा। मुझे लिखित में अवगत क्यों नहीं कराया गया। संयुक्त आयुक्त ने माफी मांगते हुए कहा, अगली बार ऐसा नहीं होगा।
.....
एक करोड़ के विकास कार्य करवा सकेंगे निगम आयुक्त
सदन में निगम की ओर से 14 प्रस्ताव रखे गए। प्रस्ताव पास किया गया कि पार्कों की हालत एक साल में खराब हो गई। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय के साथ अब पार्क भी एनजीओ को नहीं दिए जाएंगे। रात को शहर के प्रमुख बाजारों में रात को सफाई की जाएगी।
हिसार व दिल्ली की तर्ज पर पेड़ों की कटिंग करने के लिए निगम 24 लाख रुपये व प्रतिमाओं को साफ करने के लिए 48.50 लाख कीमत की मशीन खरीदेगा। 50 लाख से 1 लाख तक के विकास कार्यों को पार्षदों ने एकमत से अनुमति दी। आयुक्त ने बताया कि सरकार ने उनको एक करोड़ तक के विकास कार्य कराने का अधिकार दे दिया है। पहले 50 लाख समय सीमा थी।
पानी, सीवर व सफाई पर अधिकारियों को घेरा... वार्ड अनुसार रखी मांग
पार्षदों ने नगर निगम के साथ जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी घेरा। निर्दलीय महिला पार्षद मनीषा नांदल ने कहा कि मुख्य नाले की सफाई हो रही है, लेकिन बोहर गांव के अंदर की सफाई नहीं हो रही। डिंपल जैन बोलीं- टूटी सड़क ठीक नहीं हो रही। हुडा कॉम्प्लेक्स में एचएसवीपी सफाई नहीं करवाता।
दीपू नागपाल बोले- पुराना आईटीआई मैदान का भी यही हाल है। पार्षद बिजेंद्र हुड्डा बोले- 5 बजे लोग पेयजल के लिए कॉल करते हैं। परीक्षित बोले- मारुति की ओर से बिछाई सीवर लाइन की सफाई नहीं हो रही। कपिल नागपाल ने कहा- बारिश से पहले नालों की सफाई कराई जाए। सुरेश किराड़ बोले- खोखराकोट इलाके की अनदेखी न की जाए। सरकार जब सीवर व पानी दे रही, सड़क क्यों नहीं बनाई जा सकती।
मंगलवार को क्रीड व समाज कल्याण विभाग के साथ होगी बैठक
पार्षदों ने बैठक में कहा कि जब फैमिली आईडी के आधार पर पेंशन काटी जा सकती है तो 60 की उम्र होने पर जोड़ी क्यों नहीं जाती। कॉल करके पेंशन बनवाने वालों को परेशान किया जाता है। आयुक्त डॉक्टर आनंद शर्मा ने कहा कि मंगलवार को समाज कल्याण विभाग व क्रीड के अधिकारियों के साथ पार्षदों की बैठक बुलाई जाएगी।
------------
पांच महिला पार्षद नहीं आईं, पति, पत्नी तो कहीं मां-बेटे ने सदन में आवाज उठाई
बैठक में 22 में पांच महिला पार्षद नहीं आईं। महिला पार्षद नीरा भटनागर, अंजु सैनी, कंचन खुराना, मुक्ता नागपाल व सुमन बैठक में नहीं आईं। निर्दलीय महिला पार्षद मनीषा नांदल, उनके पति व अनीता मिगलानी व उनके बेटे ने सदन में मिलकर आवाज उठाई। कई महिला पार्षदों के पति उनकी जगह बैठक में भाग लेते नजर आए।


नगर निगम अब तक
पहली बैठक : मार्च में पंचकूला में मेयर व पार्षदों ने शपथ ली।
दूसरी बैठक : अप्रैल में बजट पास किया गया।
तीसरी बैठक : मई में एडहॉक कमेटी के गठन के नाम पर बैठक रद्द।
चौथी बैठक : जून में 80 प्रतिशत मुद्दे पहले से एजेंडा में शामिल नहीं। एडहॉक कमेटी व सीनियर व डिप्टी मेयर के चुनाव से अभी किनारा। एजेंडा में शामिल 14 में 13 प्रस्ताव पास।

12सीटीके33...विकास सदन में आयोजित नगर निगम सदन की बैठक के दौरान अपने विचार रखते पार्षद  प्रवीन

12सीटीके33...विकास सदन में आयोजित नगर निगम सदन की बैठक के दौरान अपने विचार रखते पार्षद प्रवीन

12सीटीके33...विकास सदन में आयोजित नगर निगम सदन की बैठक के दौरान अपने विचार रखते पार्षद  प्रवीन

12सीटीके33...विकास सदन में आयोजित नगर निगम सदन की बैठक के दौरान अपने विचार रखते पार्षद प्रवीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed