{"_id":"672150d3d7e82e0179041c12","slug":"uproar-again-on-railway-road-on-dhanteras-traders-protested-by-closing-shops-rohtak-news-c-17-roh1019-535243-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: धनतेरस पर रेलवे रोड पर फिर हंगामा, दुकान बंद कर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: धनतेरस पर रेलवे रोड पर फिर हंगामा, दुकान बंद कर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे रोड पर धनतेरस के दिन मंगलवार शाम को अतिक्रमण को लेकर फिर से हंगामा हो गया। पुलिस ने दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाया तो दुकानदार सड़क पर आ गए और दुकानों को बंद करके पैदल ही प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस विधायक बीबी बतरा के कार्यालय पहुंच गए। विधायक ने एसपी से बात की तब जाकर दोबारा से दुकानें खोली गईं। इस बार प्रशासन ने व्यापारियों के साथ तालमेल बनाने के लिए उच्चस्तरीय बैठक नहीं की।
पुलिस ने त्योहारी सीजन में दुकानों के बाहर सामान रखने पर प्रतिबंध लगाया हुआ था। ज्यादा जोर देने पर मौखिक तौर पर चार फीट तक सामान रखने पर सहमति बनी थी। सोमवार को रेलवे रोड पर पुलिस ने ज्यादा अतिक्रमण करने पर सामान हटवाया तो दुकानदारों ने रोड जाम कर दिया। दुकानें बंद करके प्रदर्शन किया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। सिटी थाना प्रभारी रवींद्र ने कहा कि अगर अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम हुआ तो सामान हटवाया जाएगा। सोमवार शाम तक मामला शांत रहा, लेकिन मंगलवार को धनतेरस के दिन शाम 5 बजे फिर विवाद हो गया।
सिटी थाने की टीम भिवानी स्टैंड के नजदीक रेलवे रोड के जूता व्यापारियों की दुकानों के बाहर रखने सामान को पीछे करवाने लगी। दुकानदार इसका विरोध करने लगे। काफी देर तक पुलिस से बहस हुई। इसके बाद दुकानदार दुकानों को बंद करके शाम 7 बजे पैदल शहर में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा के कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विधायक ने की एसपी से बात, दुकानदारों को परेशान न किया जाए
दुकानदारों ने विधायक को बताया कि दूसरे बाजारों में पुलिस को कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन रेलवे रोड पर ही परेशान किया जा रहा है। त्योहारी सीजन में पुलिस की वजह से उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके बाद एसपी ने सिटी थाना प्रभारी रवींद्र से बात की। इसके बाद व्यापारी रात करीब आठ बजे वापस बाजार में पहुंचे और दुकानों खोली।
अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा : थाना प्रभारी
दुकानों के बाहर चार फीट से भी ज्यादा आगे तक सामान रखा गया था। इससे रेलवे रोड पर जाम की स्थिति बन गई थी, इसलिए सामान पीछे करवा रहे थे। किसी को यातायात व्यवस्था को प्रभावित नहीं करने दिया जाएगा। -इंस्पेक्टर रवींद्र, प्रभारी, थाना सिटी।
त्योहारी सीजन में पुलिस तंग न करे : बख्शी
साल में व्यापारियों के लिए दिवाली का पर्व बेहद अहम होता है। धनतेरस के दिन सबसे ज्यादा कारोबार की उम्मीद होती है। इसी दिन पुलिस परेशान कर रही है। -हेमंत बख्शी, व्यापारी नेता, रेलवे रोड।
वाहन फ्री जोन का फार्मूला रहा कामयाब
पुलिस का वाहन फ्री जोन का फार्मूला कामयाब रहा। सिविल रोड पर कच्चा बेरी मोड़ से लेकर झज्जर टी प्वाइंट तक कहीं जाम नहीं लगा। दुकानदारों के साथ रेहड़ी व फड़ी वाले भी खुश नजर आए, क्योंकि सड़क के ऊपर ही फड़ी लगाकर सामान बेचा। किला रोड बाजार, डी पार्क से लेकर गांधी कैंप व प्रमुख बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी।