फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   UP's CM helicopter not landed due to fog

कोहरे के चलते नहीं उतरा यूपी के सीएम का हेलीकॉप्टर

Thu, 07 Jan 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
UP's CM helicopter not landed due to fog
रोहतक। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को घना कोहरा होने के कारण मस्तनाथ मठ नहीं पहुंच सके। सीएम के हेलीकॉप्टर को पायलट ने बाबा मस्तनाथ शिक्षण संस्थान के हेलीपैड पर दो बार लैंडिंग कराने का प्रयास किया, लेकिन हेलीपैड दिखाई ना देने के चलते प्रयास असफल रहा।
विज्ञापन

बुधवार को बाबा मस्तनाथ मठ में ब्रह्मलीन पुजारी हजारी नाथ योगी की तेइया विधि पूजन में देश भर से नाथ संप्रदाय व अन्य संप्रदाय के संत महात्मा पहुंचे थे। इसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आना था। पूरे मठ को उत्तर प्रदेश के स्पेशल कमांडो के अलावा हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने सुरक्षा चक्र में रखा था। खराब मौसम के चलते योगी के इंतजार में खड़ी जनता और संतों ने एक बार उम्मीद छोड़ दी की अब वह नहीं आ पाएंगे। लेकिन दोपहर बाद हेलीकॉप्टर की आवाज सुनाई दी तो सभी को खुशी हुई कि योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। बाबा मस्तनाथ मठ के पास घना कोहरा होने के चलते हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का पहला प्रयास असफल रहा तो कुछ मिनट बाद पायलट ने दोबारा लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एक्सपर्ट ने कोहरे में पायलट को लैंडिंग करने का सिगनल भी दिया गया, लेकिन कोहरे की दृश्यता कम होने के चलते इसका लाभ नहीं मिला। अंत में सीएम का हेलीकॉप्टर वापस दिल्ली की ओर रवाना हो गया। इसके बाद सभी उम्मीद जताते रहे कि सीएम योगी सड़क मार्ग से रोहतक आ सकते हैं। लेकिन दिल्ली-हरियाणा सीमा पर धरने पर बैठे किसानों के चलते वह रोहतक कार्यक्रम में नहीं आ सके।
विज्ञापन

----
उत्तर प्रदेश के सीएम के हेलीकॉप्टर ने दो बार लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन खराब मौसम के चलते सफलता नहीं मिली। सीएम की सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने अधिक जोखिम नहीं लिया और वह वापस रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बाबा बालकनाथ योगी, पीठाधीश्वर, बाबा मस्तनाथ मठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed