फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Unnecessary banners and posters will be removed from the city

Rohtak News: शहर से हटेंगे अनावश्यक बैनर और पोस्टर

Wed, 03 Sep 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 03 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Unnecessary banners and posters will be removed from the city
02जेएनडी11-स्वच्छता अभियान को लेकर अ​धिकारियों की बैठक लेते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशा - फोटो : mathura
जींद। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत लघु सचिवालय में मंगलवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। यह अभियान आगामी 25 नवंर तक चलेगा। इसमें शहर से अनावश्यक बैनर और पोस्टर हटाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


डीसी ने गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी दफ्तरों को जीरो वेस्ट ऑफिस बनाया जाए और उन्हें आधिकारिक रूप से घोषित किया जाए। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली अपनाने पर भी बल दिया ताकि कागजों का उपयोग कम हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि सितंबर में बाजारों, खाली प्लॉटों, वेंडिंग जोन, शौचालयों, आवासीय क्षेत्रों, जीवीपी, सीटीयू एवं सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट की प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों पर वाहनों के आवागमन में बाधा न हो। इसके लिए कुछ वेंडिंग जोन बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पौधरोपण कार्य को गति देते हुए नीम, बरगद जैसे छायादार व कम देखभाल वाले पौधे लगाए जाएं। इस अवसर पर डीएमसी सुरेंद्र सिंह, ईओ जींद ऋषिकेश रौधरी, ईओ नरवाना रविंदर कुहाड़, जुलाना सचिव सौरव जैन, उचाना सचिव अशोक डांगी, एसआई सफीदों करवीर सिंह, सीएसआई जींद सुनील दत्त, एसआई जींद नीलम मौजूद रही।

बाजारों, पार्कों और कार्यालयों में चिन्हित स्थानों पर हरे, नीले और भूरे डस्टबिन रखे जाएंगे। शहर में वेस्ट टू वंडर पार्क विकसित किया जाएगा जिसके लिए स्थान का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed