फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Unnati won junior ranking badminton tournament

उन्नति ने जीता जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट

Fri, 22 Jul 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Unnati won junior ranking badminton tournament
गोवा में हुई बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजेता हरियाणा के खिलाड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
रोहतक। गोवा में आयोजित योनेक्स-सनराइज ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2022 में वीरवार को उन्नति हुड्डा ने फाइनल मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने बताया कि गोवा में 15 से 21 जुलाई तक हुए बैडमिंटन टूर्नामेंट में उन्नति हुड्डा ने एक बार फिर अपने रैकेट का कमाल दिखाते हुए प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। गर्ल्स सिंगल अंडर-19 इवेंट में उन्नति ने 23-21, 14-21, 21-19 से देविका सिहाग को हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में हारने वाली खिलाड़ी देविका सिहाग भी हरियाणा की ही खिलाड़ी है।
विज्ञापन

वहीं ब्वॉयज सिंगल अंडर-19 मुकाबले में प्रदेश के भरत राघव ने 21-18, 21-12 के सीधे मुकाबले में जीत हासिल की। प्रदेश के खिलाड़ियों की कामयाबी पर हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed