फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   United Kisan Morcha going for big agitation: Anil Nandal

बड़ा आंदोलन करने जा रहा संयुक्त किसान मोर्चा : अनिल नांदल

Mon, 30 Aug 2021 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha going for big agitation: Anil Nandal
रोहतक। संयुक्त किसान मोर्चा बड़ा आंदोलन करने जा रहा है। इसका फैसला सोमवार को सिंघु बॉर्डर पर होगा। सरकार चाहे कितनी भी शहादत ले ले, मगर कृषि कानून वापस हुए बिना किसान घर नहीं जाएंगे। उक्त बातें रविवार को भाकियू अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल ने कहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अफसर पर मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस ने सरकार के इशारे पर किसानों पर लाठी बरसाई है। आने वाले समय में जनता इसका हिसाब लेगी। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में कई अहम फैसले होंगे। इसकी रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा के कार्यक्रमों के विरोध की किसान घोषणा कर चुके हैं। सीएम जानते थे कि किसान विरोध करेंगे, फिर भी करनाल में बैठक बुलाई गई। यदि किसानों पर लाठीचार्ज नहीं बरसानी थी तो बैठक चंडीगढ़ में भी कर सकते थे। इस दौरान भाकियू महासचिव चांद सिंह कुंडू, जिलाध्यक्ष रणधीर काला, किसान रामधन खेड़ी, रणबीर टीटोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed