फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   'Unions will be sacked if they do not join the strike'

‘हड़ताल में शामिल नहीं तो बर्खास्त होंगी यूनियनें’

Sat, 26 Mar 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
'Unions will be sacked if they do not join the strike'
रोहतक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की प्रांतीय बैठक शुक्रवार को कर्मचारी भवन में हुई। फैसला हुआ मोर्चा में शामिल जिस यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हड़ताल में शामिल नहीं होंगे, उन यूनियनों को बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन

साझा मोर्चा के नेताओं ने कहा दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर रोडवेज कर्मियों में काफी जोश है, जिसे अभूतपूर्व बनाया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। बैठक में कृष्ण कादियान, ओमप्रकाश ग्रेवाल, इन्द्र सिंह बधाना, दलबीर किरमारा, विरेंद्र सिगरोहा, विनोद शर्मा, सरबत सिंह पूनिया, दिनेश हुड्डा, रमेश श्योकंद, जगदीप लाठर, प्रताप सिंह बनवाला, विरेंद्र लोहिया, अमीत महराणा, संजीव कुमार, सदस्य दिनेश हुड्डा, सरबत सिंह पूनिया, अमित महराणा, वीरेंद्र लोहिया, जगदीप लाठर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये यूनियन नहीं होंगी शामिल
हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रियल स्टॉफ कल्याण संघ रजि. 1067 के राज्य प्रधान बलराज देशवाल ने कहा है कि हमारा संगठन रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा में शामिल नहीं है। इसलिए 28 व 29 मार्च को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल नहीं होंगे मगर संघ का हड़ताल को नैतिक समर्थन है। वहीं, हरियाणा इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड एम्प्लाइज वर्कर्स यूनियन के सिटी प्रधान विजय हुड्डा ने भी दो दिवसीय हड़ताल में शामिल नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद व सिरसा डिपो के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन रजि. 1767 की फतेहाबाद व सिरसा डिपो यूनियन के पदाधिकारियों ने संगठन के पदों व सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। त्यागपत्र में यूनियन के प्रांतीय प्रधान पर संगठन के संविधान व नीतियों को ताक पर रखकर कर्मचारी विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया है। फतेहाबाद डिपो से राजा राम, अनिल भाटिया प्रधान, सुरेश वरिष्ठ उप प्रधान, इंद्रपाल सचिव, गुरदेव जांगड़ा सलाहकार, हर्ष मेहता कैशियर, रोहित ऑडिटर व विक्रम प्रवक्ता ने त्यागपत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। वहीं, सिरसा डिपो से रामनिवास चेयरमैन, कृष्ण कुमार प्रधान, योगेश कुमार उप प्रधान, प्रवीन सचिव, सुरेश कुमार सहसचिव, नरेश कुमार कैशियर, राजन ऑडिटर व सुभाष चंद्र प्रवक्ता के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed