फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Union Minister Manohar Lal inaugurated the chat bot and portal in Rohtak.

Haryana: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने चैट बॉट व पोर्टल का किया शुभारंभ, नमस्ते बोलकर दर्ज करवा सकते समस्या

Sun, 16 Nov 2025 11:50 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 16 Nov 2025 11:50 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार के भाजपा की सरकार बनी है। पार्टी जनहित के मुद्दों पर काम रही है। इसीलिए देश में लोग पार्टी को पसंद कर रहे हैं। पार्टी को चुन रहे हैं। ऑनलाइन सुविधाओं को लोग पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Union Minister Manohar Lal inaugurated the chat bot and portal in Rohtak.
केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : संवाद

विस्तार

नमस्ते चैट बॉट व प्रशासन की पहल पोर्टल पर नागरिक घर बैठे शिकायत दर्ज कराने के साथ फीडबैक भी दे सकेंगे। इसके लिए रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चैट बॉट व पोर्टल का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नागरिक चैट बॉट पर नमस्ते बोलकर अपना नाम पता व समस्या दर्ज कर सकते हैं। समस्या के समाधान की जानकारी भी चैट बॉट पर ही मिल जाएगी। प्रशासन की पहल के नाम से पोर्टल भी शुरू किया गया है। इसमें जाकर क्यूआर कोड स्कैन कर किसी भी विभाग कार्यालय के बारे में नागरिक अपना फीडबैक दे सकेंगे। किसी भी कार्यालय व विभाग में नागरिक के साथ दुर्व्यवहार की संभावना समाप्त होगी। 
विज्ञापन




पत्रकारों के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार के भाजपा की सरकार बनी है। पार्टी जनहित के मुद्दों पर काम रही है। इसीलिए देश में लोग पार्टी को पसंद कर रहे हैं। पार्टी को चुन रहे हैं। ऑनलाइन सुविधाओं को लोग पसंद कर रहे हैं। प्रदेश में जनसेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में तकनीक का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में डिजिटलाइजेशन का प्रयास है। इन सुविधाओं का शुभारंभ इसी के तहत किया गया है। वोट चोरी मामले में उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेश इसी तरह की राजनीति करती है। कांग्रेस ने कभी भी जनहित के कार्यों पर ध्यान नहीं दिया। अब भी वे कर्नाटक व हिमाचल में जनहित के कार्य करें तो अच्छा रहेगा।


हम वोटर सूची में शुद्धिकरण करना चाहते हैं तो वे वोट चोरी पर बोलते हैं। अपनी हार को छिपाने के लिए कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगा रही है। नोट किसी को नहीं बांटे गए हैं। जरूरतमंदों को एक मुश्त दस हजार रुपये दिए गए हैं। छठ पर रेल सुविधा बेहतर थी। इसी से जाकर लोगों ने लोकतंत्र के पर्व में शामिल होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सीएम के नाम का फैसला विधायक दल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed