फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Underground parking filled with cars, two-wheelers still in markets, three floors of parking empty

अंडरग्राउंड पार्किंग कारों से भरी, दोपहिया वाहन अब भी बाजारों में, पार्किंग के तीन फ्लोर खाली

Fri, 26 Mar 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Underground parking filled with cars, two-wheelers still in markets, three floors of parking empty
दुर्गा भवन मंदिर के पास बनी पार्किंग में खडे़ वाहन । संवाद न्यूज एजेंसी
त्योहारी सीजन के बावजूद 25 करोड़ में बनकर तैयार हुई नगर निगम की महाराजा अग्रसेन पार्किंग अव्यवस्था का शिकार हो रही है। पार्किंग के अंडरग्राउंड फ्लोर में दो पहिया वाहन खड़े होने थे, वहां कारें खड़ी की जा रही हैं। जबकि पार्किंग के ऊपर के तीनों फ्लोर खाली पड़े हैं। इतना ही नहीं, पहले की तरह दोपहिया वाहन पार्किंग होने के बावजूद बाजारों में खड़े हैं। निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा ने पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा से बात कर नो पार्किंग जोन में खड़े होने वाले मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। एसपी के निर्देश पर पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी बजे सिंह वीरवार को जांच पड़ताल करने पार्किंग में पहुंचे और सुरक्षाकर्मी के रजिस्टर की जांच पड़ताल की। शहर में स्थायी पार्किंग का अभाव है। खासकर पुराने शहर में अक्सर दुर्गा भवन मंदिर से लेकर शांतमई चौक तक सिविल रोड व आसपास के बाजारों में जाम की स्थिति रहती है। जाम से निपटने के लिए भाजपा सरकार ने पहले एलिवेटेड रोड बनवाया। अब पुराने सिटी थाने की जगह में पीपीपी मोड से पार्किंग का निर्माण करवाया है। 20 मार्च को सीएम मनोहर लाल ने ऑनलाइन पार्किंग का उद्घाटन किया। अगले दिन निगम आयुक्त ने 31 मार्च तक ट्रायल के तौर पर पार्किंग को निशुल्क चालू कर दिया। ताकि होली के त्योहार पर बाजारों में जाम की स्थिति न बन सके।
विज्ञापन

अब भी बाजारों में खड़े दोपहिया वाहन, पार्किंग के तीन फ्लोर खाली
लंबे समय से भिवानी स्टैंड पर पार्किंग का अभाव है। अब चार मंजिला पार्किंग बनकर तैयार हो गई है। बावजूद इसके लोग अपने वाहन पार्किंग में खड़े नहीं कर रहे हैं। खासकर किला रोड बाजार में सड़क के बीचोंबीच दोपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं। मामले को लेकर निगम आयुक्त ने एसपी से बात की। ताकि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के चालान काटे जा सकें। तभी लोग पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे। एसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही पुरानी सब्जी मंडी प्रभारी बजे सिंह को मामले की जांच पड़ताल के लिए भेजा। बजे सिंह पार्किंग में पहुंचे। उस समय पार्किंग के अंडर ग्राउंड फ्लोर में 60 से 70 कार व 10 से 15 बाइक व स्कूटी खड़ी थी। जबकि तय हुआ था कि अंडरग्राउंड फ्लोर पर केवल दोपहिया वाहन खड़े होंगे। चार पहिया वाहन दूसरे, तीसरे व चौथे फ्लोर पर खड़े किए जाएंगे। थाना प्रभारी को मौजूद सुरक्षाकर्मी ने बताया कि लोग खुद ही कार खड़ी करके जा रहे हैं। वे केवल आने वाली कारों के नंबर नोट करते हैं। दोपहिया वाहन कम आ रहे हैं।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी को साफ कहा गया है कि अंडरग्राउंड पार्किंग में दोपहिया वाहन खड़े किए जाएं। अगर कार व दूसरे चार पहिया वाहन नीचे बाजार में आएंगे तो जाम लगेगा। कार चालक एलिवेटंड रोड का इस्तेमाल करके दूसरी, तीसरी व चौथी मंजिल पर गाड़ी खड़ी करें। भिवानी स्टैंड के आसपास के व्यापारियों व ग्राहकों से आग्रह है कि वे अब बाजारों के बीच या किनारे पर वाहन न खड़े करें। पार्किंग में काफी जगह है। साथ ही पार्किंग में स्थायी तौर पर वाहन न खड़ा करवाया जाए। क्योंकि कोई असामाजिक तत्व पार्किंग का दुरुपयोग कर सकता है। सुरक्षाकर्मी को हर वाहन का रिकार्ड करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बजे सिंह, थाना प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी
दोपहिया वाहन चालक पार्किंग में अपने वाहन अब भी खड़े नहीं कर रहे हैं। एसपी से कहा गया है कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही व्यापारियों व ग्राहकों से आग्रह है कि वे पार्किंग का प्रयोग करें।
- प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed