{"_id":"5de57c0d8ebc3e54791d9954","slug":"underground-gas-send-into-kitchan-through-pipe-line-rohtak-news-rtk5304628155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टरों में अंडरग्राउंड पाइप से सीधे चूल्हे तक पहुंचेगी गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टरों में अंडरग्राउंड पाइप से सीधे चूल्हे तक पहुंचेगी गैस
विज्ञापन
सेक्टर एक और दो के बीच में गैस पाईप लाईन के लिए मशीन से गड्ढ़े खोदते
रोहतक। शहर के पाश इलाके सेक्टरों में रह रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मार्च माह तक सेक्टर एक, दो, तीन और 14 में अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछ जाएगी, जिसके बाद रसोई में चूल्हे तक पाइप के माध्यम से गैस पहुंचेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से शुरू किए गए प्रोजेक्ट के तहत 25 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है।
रसोई गैस की उपलब्धता के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर बुकिंग से लेकर डिलिवरी तक इंतजार करना पड़ता है। जिन उपभोक्ताओं के पास दो सिलिंडर नहीं हैं, उन्हें कई बार बिना नाश्ता किए अपने काम पर जाना पड़ जाता है, लेकिन अब इस समस्या का अगले कुछ महीनों में समाधान हो जाएगा। क्योंकि कंपनी अब गैस की पाइप लाइन सीधे रसोई से जोड़ने जा रही है। उपभोक्ताओं को इसके लिए खर्च की गई गैस का बिल भुगतान करना होगा।
बीपीसीएल कंपनी के साइट मैनेजर मोहम्मद उल्ला ने बताया कि कंपनी ने शहर के सेक्टर 1, 2, 3 और 14 में पाइप लाइन का न सिर्फ काम शुरू कर दिया है, बल्कि 25 किलोमीटर तक पाइप लाइन भी बिछा दी है। शहर में कंपनी ने क्रमश: शुभम कांस्ट्रक्शन और आरएस कांस्ट्रक्शन को जिम्मेदारी दी है। सेक्टर एक, दो और तीन में शुभम कांस्ट्रक्शन ने पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं आरएस कांस्ट्रक्शन ने अभी सिर्फ सेक्टर 14 में काम शुरू किया है।
विज्ञापन
दस साल पहले की थी घोषणा
रसोई तक गैस पहुंचाने की घोषणा करीब दस साल पहले हुड्डा सरकार में हुई थी। शहर के कुछ इलाके में पाइप लाइन बिछाने का काम भी शुरू हुआ था, लेकिन बाद में यह कार्य पूरा नहीं हो सका। अब फिर तेजी से सेक्टरों में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ है। इससे अगले साल इस काम के पूर्ण होने की उम्मीद है।