फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Under the campaign, Ayushman cards will be made by March 15: Deputy Commissioner

अभियान के तहत 15 मार्च तक बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड : उपायुक्त

Sun, 07 Mar 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Under the campaign, Ayushman cards will be made by March 15: Deputy Commissioner
जिले के पात्र लोगों को सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कार्ड बनवाना अनिवार्य है। इसके लिए सभी को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए चलाए गए अभियान को आपके द्वार आयुष्मान नाम दिया गया है। यह अभियान 15 मार्च तक चलेगा और पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि विशेष अभियान का शुभारंभ एक मार्च को किया गया था। इसके तहत सामाजिक आर्थिक जनगणना के आधार पर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से बनाए जाएंगे। इन सभी कार्डों को बनाने का खर्च नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (एनएचए) की ओर से वहन किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक फ्लैगशिप योजना है। इस योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को हुई थी। सरकार की ओर से पात्र परिवार को पांच लाख रुपये प्रति वर्ष तक का स्वास्थ्य बीमा किया जाता है। सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने अधीन आने वाली ग्राम पंचायतों के लोगों को उक्त अभियान के प्रति जागरूक करें और प्रचार के सभी माध्यमों को अपनाएं। जिले के आंकड़ों की जानकारी देते हुए कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिले के कुल 62667 परिवार योजना के पात्र हैं और इन परिवारों के 303675 सदस्य पात्रता की श्रेणी में आते हैं। अब तक 26388 परिवारों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है और 72699 कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed