फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Under-23 National Wrestling Championship to be held at MDU from July 10 to 12.

Rohtak News: एमडीयू में 10 से 12 जुलाई तक होगी अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप

Thu, 09 Jul 2026 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 09 Jul 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
Under-23 National Wrestling Championship to be held at MDU from July 10 to 12.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में 10 से 12 जुलाई तक अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन होगा। भारतीय कुश्ती संघ इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें देशभर से करीब 800 युवा पहलवान गोल्ड मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
एमडीयू में फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिला वर्ग के मुकाबले होंगे। महिला वर्ग के खिलाड़ी 8 जुलाई को ही कैंपस पहुंच जाएंगे। हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कुश्ती प्रेमियों में चैंपियनशिप को लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का कार्यक्रम

9 जुलाई को महिला वर्ग के 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 व 76 किलो भार वर्ग का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और वजन होगा। 10 जुलाई को महिला वर्ग के क्वालिफिकेशन, रेपचेज और फाइनल राउंड खेले जाएंगे। 10 जुलाई को ही फ्रीस्टाइल वर्ग के 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 व 125 किलो भार वर्ग का वेरिफिकेशन होगा। 11 जुलाई को इन वर्गों के मुकाबले होंगे। 11 जुलाई को ग्रीको-रोमन के 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130 किलो भार वर्ग का वेरिफिकेशन किया जाएगा। 12 जुलाई को इनके फाइनल बाउट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए व्यवस्था

एमडीयू की खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बैनीवाल ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए रहने, खाने और अभ्यास की पूरी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। चैंपियनशिप में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के लिए हॉस्टलों में रात्रि ठहराव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed