{"_id":"640a4022db346bfbdc086b84","slug":"uncle-nephew-attacked-in-bhalauth-then-in-kabir-colony-a-brick-was-hit-on-the-head-for-not-giving-beedi-rohtak-news-c-17-1-88546-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भालौठ में मामा-भांजे पर हमला तो कबीर कालोनी में बीड़ी न देने पर सिर में ईंट मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भालौठ में मामा-भांजे पर हमला तो कबीर कालोनी में बीड़ी न देने पर सिर में ईंट मारी
Fri, 10 Mar 2023 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 10 Mar 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जिले में होली पर कई स्थानों पर झगड़े हुए। होली से एक दिन पहले जहां भालौठ गांव में कुछ लोगों ने घर में घुसकर मामा-भांजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जबकि कबीर कालोनी में बीड़ी न देने पर एक व्यक्ति का दो लोगों ने ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। पावर हाउस चौक, विजय नगर व लाखनमाजरा में भी झगड़े हुए हैं।
ऑटो चालक से मांगी बीड़ी, हलवाई की दुकान के पास सिर फोड़ा
माता दरवाजा के नजदीक कबीर कालोनी निवासी मोहन उर्फ मोनू ने शिकायत दी है कि वह ऑटो चलाता है। होली की रात करीब 10 बजे दर्शन हलवाई वाली गली से गुजर रहा था गली में पाड़ा मोहल्ला निवासी रोहित व कालू सहित तीन युवक खड़े थे। सभी ने रास्ता रोककर उससे बीड़ी मांगी। उसने कहा कि बीड़ी नहीं है। इसी बात पर कालू ने ईंट उठाकर उसके सिर में मारी। रोहित व तीसरे युवक ने भी लात व घुसे मारे। इसके बाद धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
भालौठ में मामा-भांजे पर घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला
भालौठ गांव निवासी श्रीकृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच मार्च की रात को वह अपने भांजे सुखलाल के साथ घर में सो रहा था। रात एक बजे धीरज, अंकित उर्फ मुस्सा व तन्नु दीवार फांदकर अंदर घुसे। धीरज के हाथ में कुल्हाड़ी थी। आरोपियों ने कमर में कुल्हाड़ी मारी तो भांजे के साथ भी मारपीट की। उन्होंने शोर मचा दिया। परिवार के दूसरे सदस्य एकत्रित हुए तो हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विजय नगर में गली में खाना खाकर घूम रहे युवक को पीटा
झज्जर जिले के गांव गोच्छी व हाल में विजयनगर में किराये पर रह रहे संजीव ने दी शिकायत में बताया कि छह मार्च की रात करीब आठ बजे वह अपनी पत्नी अंकुश, बेटी वंशिका के साथ खाना खाकर घूम रही थी। उसी समय गोच्छी गांव से आठ-10 लोग गाड़ियों में सवार होकर आए। गाड़ी से नीचे उतरकर धमकी दी, बोले तु ज्यादा हवा ले रहा है। अब मजा चखाते हैं। इसके साथ ही डंडों से हमला कर दिया। जब उसकी पत्नी अंकुश ने बीचबचाव कराया तो एक महिला ने हाथ को दातों से काट लिया। उसके रिश्तेदार संजय व अन्य लोगों ने बीचबचाव कराया।
पावर हाउस चौक पर पर खाना खाकर लौट रहे युवक से मारपीट
वहीं, चिन्नोट कालोनी निवासी मयूर ने दी शिकायत में बताया कि छह मार्च की रात को अपने दोस्त अर्पिल व सुतेश के साथ कार में सवार होकर पावर हाउस चौक पर खाना खाने गया था। खाना खाकर जब लौटने लगे तो एक अन्य कार में सवार होकर तीन युवक आए। उन्होंने अचानक कट मार दिया। इस बात को लेकर बहस हो गई। वह अपनी को लेकर दिल्ली बाईपास की तरफ लेकर चल पड़े। तभी युवकों ने गाड़ी का पीछा किया और सेक्टर के पार्क के पास उसकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी से उतरकर उससे मारपीट करने लगे। दोस्त सुतेस व अर्पित पार्क की तरफ भाग गए। एक अन्य कार में छह-सात युवक आए और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद सुतेश का दोस्त सौरभ आया और उसे छुड़वाया।
बहन के बचाव में आए भाइयों को पीटा
लाखनमाजरा निवासी पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति उसके साथ शराब पीकर मारपीट करता है। होली के दिन सुबह 11 बजे पति ने घर पर रखी हुई कस्सी से वार किया। उसने बचाव में अपना हाथ आगे किया जो गहरी चोट आई। उसका भाई अंकुश व अरुण घर पर ही आए हुए थे। झगड़ा होने पर उसकी सास ने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। आरोपियों ने एकत्रित होकर भाई अंकुश से मारपीट की। साज्ञथ् में जान से मारने की धमकी दी। लाखनमाजरा थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।