{"_id":"686abbc2be1f2e0a270e30b4","slug":"uhs-vice-chancellor-gets-lifetime-achievement-award-rohtak-news-c-17-roh1020-685614-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: यूएचएस के कुलपति को लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: यूएचएस के कुलपति को लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड मिला
विज्ञापन
5... डॉ. एचके अग्रवाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित करते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला। स्
रोहतक। पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएस) के कुलपति और फिजिशियन डॉ. एचके अग्रवाल को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नई दिल्ली में लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है।
उन्हें यह सम्मान उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से इनोवेटिव फिजिशियन फोरम की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आईपीएफ मेडीकोन 2025 के दौरान प्रदान किया गया। देशभर से सिर्फ पांच चिकित्सकों को यह सम्मान मिला, इसमें हरियाणा से अकेले डॉ. अग्रवाल शामिल हैं।
कांफ्रेंस का आयोजन रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन, एडिनबर्ग लंदन के सहयोग से किया गया था, इसकी थीम ''दा फ्यूचर आफ इंटरनल मेडिसिन, एजुकेशन रिसर्च एंड प्रैक्टिस इन चेंजिंग वर्ल्ड'' रही। मेडिसिन विभाग के डॉ. दीपक जैन ने बताया कि डॉ. अग्रवाल को मरीजों की सेवा में समर्पण, नवीन तकनीकों के उपयोग और चिकित्सा शिक्षा में योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर निदेशक डॉ. एसके सिंघल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल सहित पूरे संस्थान ने डॉ. अग्रवाल को बधाई दी। डॉ. अग्रवाल ने यह सम्मान अपनी माता और पत्नी को समर्पित करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी मरीजों और शिक्षा क्षेत्र में समर्पित रहेंगे।